Orange Cap 2022: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर IPL के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा बरकरार है. IPL के दूसरे हफ्ते से ही ऑरेंज कैप इन्हीं के पास है. वह इस सीजन में तीन शतक भी लगा चुके हैं. 

जोस बटलर इस सीजन में गजब की लय में नजर आ रहे हैं. 10 मैचों में वह 65.33 की औसत और 150.76 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 588 रन बना चुके हैं. उनके इर्द-गिर्द भी कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है. बटलर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नंबर आता है. वह दो शतकों के साथ 451 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दावेदारी में दूसरे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स के शिखर धवन भी लगातार रन बनाते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो हैं. वह अब तक 369 रन बना चुके हैं.

पोजीशनबल्लेबाजमैचरनबल्लेबाजी औसतस्ट्राइक रेट
1जोस बटलर1058865.33150.76
2केएल राहुल1045156.38145.01
3शिखर धवन1036946.13124.66
4अभिषेक शर्मा932436.00134.43
5श्रेयस अय्यर1032436.00133.33

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: इन तीन युवा गेंदबाजों को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं वीरेन्द्र सहवाग, चयनकर्ताओं को दी ये सलाह

IPL टीमों के कप्तानों में फाफ डु प्लेसिस की सैलरी सबसे कम, जानिए किसे मिलता है कितना पैसा