एक्सप्लोरर

IPL 2023, Points Table: CSK की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें अब कौन किस नंबर पर

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की. सीएसके की इस जीत के बाद आईपीएल 2023 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ.

IPL 2023 Updated Points Table: आईपीएल 2023 का 12वां मैच 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. वानखेड़े में हुए इस मुकाबले में सीएसके ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को सात विकेट से रौंद दिया. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी जीत थी. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 157 रन बनाए. चेन्नई ने 158 रन के जीत का लक्ष्य 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. इस जीत के बाद सीएसके की टीम ने पॉइंट्स टेबल में ऊंची छलांग लगाई. अब एमएस धोनी की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. 

चौथे नंबर पर पहुंचा सीएसके

आईपीएल 2023 की पॉइट्ंस टेबल पर नजर डाली जाए तो सीएसके की टीम 4 अंक के साथ नंबर-4 पर पहुंच गई गई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब तक 3 मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और एक हारा है. एमएस धोनी की टीम को सीजन के ओपनर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी. इस मैच में गुजरात ने सीएसको को 5 विकेट से हराया था. इसके बाद सीएसके ने लखनऊ के खिलाफ वापसी की और 12 रन से मैच जीता. जबकि अपने तीसरे मैच में उसने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया. 

टॉप पर राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा समय में पॉइट्स टेबल पर शीर्ष पर है. 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान की टीम टॉप पर पहुंच में सफल रही. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 में तीन मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और एक हारा है. राजस्थान ने अपना ओपनर मैच सनराइजर्स के खिलाफ 72 रन से जीता था. जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उसे 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. वहीं तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया. राजस्थान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट सबसे बेहतर है. 

ऐसा है बाकी टीमों का हाल

आईपीएल 2023 की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 4 अंक के साथ दूसरे, गुजरात टाइटंस की टीम 4 अंक के साथ तीसरे, चेन्नई चार अंक के साथ चौथे, पंजाब किंग्स 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 2 अंक के साथ छठे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 2 अंक के साथ सातवें नंबर पर है. इसके अलावा आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: क्या पूरा सीजन नहीं खेले पाएंगे जोफ्रा आर्चर? आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी चोटिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget