एक्सप्लोरर

IPL 2024: सबसे उम्रदराज कप्तान, धोनी के साथ 'गब्बर' भी हो रहे हैं बूढ़े

IPL 2024: आईपीएल 2024 में कई सारे उम्रदराज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन इनमें से कई बूढ़े हो रहे खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे.

IPL 2024: आईपीएल  के प्रत्येक सीजन में कुछ नए और युवा खिलाड़ी उभर कर सामने आते हैं, लेकिन इस लंबे टूर्नामेंट में कई उम्रदराज खिलाड़ी भी नियमित रूप से अच्छा करते आए हैं. ब्रैड हॉग और प्रवीन तांबे जैसे खिलाड़ी 40 से ज्यादा उम्र में भी मैदान पर उतर कर क्रिकेट के प्रति अपना प्यार बयां कर चुके हैं. वहीं आईपीएल 2024 की बात करें तो इस सीजन में भी कई उम्रदराज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे, जिनमें से कुछ अपनी-अपनी टीम की कप्तानी भी कर रहे होंगे.

1. एमएस धोनी - 42 साल

आईपीएल 2024 में सबसे उम्रदराज कप्तान एमएस धोनी होंगे, जो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे. धोनी पहले सीजन से सीएसके के कप्तान हैं और अब तक आईपीएल में 250 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर में 38.79 की औसत से 5,082 रन बनाए हैं. धोनी ने 24 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में से भी एक हैं. धोनी आज तक आईपीएल में 239 छक्के भी लगा चुके हैं.

2. फाफ डु प्लेसिस - 39 साल

फाफ डु प्लेसिस टेस्ट क्रिकेट से काफी समय पहले रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उन्हें काफी समय से वाईट बॉल क्रिकेट खेलते हुए भी नहीं देखा गया है. मगर वो आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. 2022 में विराट कोहली ने टीम की कप्तानी डु प्लेसिस के हाथों में सौंपी थी. डु प्लेसिस ने पिछले सीजन में 14 मैच खेलते हुए 730 रन ठोक डाले थे. वहीं उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 130 मैचों में आज तक 4,133 रन बनाए हैं, 33 बार अर्धशतक भी लगाया है.

3. शिखर धवन - 38 साल

शिखर धवन ने साल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम में कदम रखा था, लेकिन उस समय कप्तान मयंक अग्रवाल थे. 2023 में कप्तानी धवन के हाथों में आई और वो आईपीएल 2024 में भी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. धवन की उम्र 38 साल को पार कर चुकी है और काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं. खैर पिछले आईपीएल के सीजन में वो 11 मैचों में केवल 373 रन ही बना पाए थे. धवन ने अपने आईपीएल करियर में 217 मैच खेलते हुए 6,617 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 50 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: कौन लेगा एमएस धोनी की जगह? CSK में कौन आगे बढ़ाएगा 'थाला' की विरासत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget