IPL 2024 Points Table, Orange And Puruple Cap Update: आईपीएल 2024 के सुपर संडे में दो मैच देखने को मिले. एक तरफ केकेआर और आरसीबी के बीच, दूसरी तरफ पीबीकेएस और जीटी के बीच. पंचाब और गुजरात के बीच मैच लो स्कोरिंग था. गुजरात ने छोटे टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं.

गुजरात की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का सूरत-ए-हालआईपीएल 2024 के 37वें मैच से पहले गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दिल्ली से आगे थी. लेकिन अब गुजरात की जीत के बाद ये तस्वीर बदल गई है. पॉइंट्स टेबल में जीटी अब एमआई से भी ऊपर है.

रैंकटीममैचजीतहारनेट रन रेटपॉइंट्स
1आरआर761+0.67712
2केकेआर752+1.20610
3एसआरएच752+0.91410
4सीएसके743+0.5298
5एलएसजी743+0.1238
6जीटी844-1.0558
7एमआई734-0.1336
8डीसी835-0.4776
9पीबीकेएस826-0.2924
10आरसीबी817-1.0462

ऑरेंज कैप की रेसइस आईपीएल जो टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे लास्ट नंबर पर है, उस टीम के खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में पहले पायदान पर हैं. यहां बात विराट कोहली की हो रही है. उनके बल्ले से खूब रन बरस रहे हैं.

रैंकप्लेयरटीममैचइनिंगरनस्ट्राइक रेट50/100
1विराट कोहलीआरसीबी88379150.392/1
2ट्रेविस हेडएसआरएच66324216.002/1
3रियान परागआरआर77318161.423/0
4शुभमन गिलजीटी88298146.792/0
5रोहित शर्माएमआई77297164.080/1

पर्पल कैप की रेस

रैंकप्लेयरटीममैचइनिंगविकेट्सओवररन
1जसप्रीत बुमराहएमआई771328167
2हर्षल पटेलपीबीकेएस881329278
3युजवेन्द्र चहलआरआर771226217
4गेराल्ड कोएत्जीएमआई771226.3263
5सैम कर्रनपीबीकेएस881124211

पीबीकेएस बनाम जीटी स्कोरकार्डआईपीएल के 37वें मैच में मुकाबला किंग्स और टाइटंस के बीच था. पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पीबीकेएस 20 ओवर में ऑल आउट हो गई और 142 रन ही बना सकी.

वहीं गुजरात ने यह मैच महज 19.1 ओवर में ही जीत लिया. जीटी ने 19.1 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए और इस मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: Watch: 4, 4, 6, 4, 6, 6...दिल्ली का सस्ता खिलाड़ी सुंदर को पड़ा महंगा, जमकर की धुलाई