एक्सप्लोरर

CSK vs DC: लगातार हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बदली प्लेइंग इलेवन, दो दिग्गज खिलाड़ी बाहर

IPL 2025 CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. अब उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग इलेवन बदल दी है.

IPL 2025 CSK vs DC playing 11: आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. चेन्नई के खिलाड़ी पहले फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे. चेन्नई को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था. अब उसने प्लेइंग इलेवन बदल दी है. चेन्नई ने राहुल त्रिपाठी और जैमी ओवरटन को बाहर का रास्ता दिखाया है.

सीएसके की प्लेइंग इलेवन में डेवोन कॉनवे को शामिल किया गया है. वहीं राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश चौधरी को मौका मिला है. कॉनवे न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी हैं. वे कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. कॉनवे ने आईपीएल 2023 में प्रभावी प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे. इस दौरान छह अर्धशतक लगाए थे.

चेन्नई ने राहुल त्रिपाठी को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता -

राहुल अनुभवी खिलाड़ी हैं. लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. राहुल को इस सीजन के तीन मैचों में खेलने का मौका मिला. लेकिन वे तीनों में फ्लॉप रहे. राहुल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. राजस्थान के खिलाफ 23 रन ही बना सके थे. सीएसके ने जैमी ओवरटन को इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है.

दिल्ली-चेन्नई की प्लेइंग इलेवन -

दिल्ली कैपिटल्स : जैक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

इम्पैक्ट प्लेयर्स -

चेन्नई : शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस

दिल्ली : मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय

यह भी पढ़ें : 'रिटायर्ड हर्ट' और 'रिटायर्ड आउट' में क्या होता है अंतर, क्रिकेट के जानकारों को भी नहीं पता होगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget