एक्सप्लोरर

IPL 2022: Lucknow Super Gaints से करोड़ों का कॉन्ट्रेक्ट मिलने पर मार्क वुड का रिएक्शन, बोले- यह कम्प्यूटर गेम की तरह

IPL Auction 2022: वुड्स का कहना है कि आईपीएल में अनुबंध मिलना फुटबॉल मैनेजर जैसा कंप्यूटर गेम खेलने की तरह है, जो लगभग वास्तविक नहीं है. 

IPL Auction 2022: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा. लखनऊ ने उन्हें 7.50 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. लेकिन वुड का कहना है कि आईपीएल में अनुबंध मिलना फुटबॉल मैनेजर जैसा कंप्यूटर गेम खेलने की तरह है, जो लगभग वास्तविक नहीं है. 

वुड ने ‘द गार्डियन’ से कहा, ‘‘जब अंतिम राशि की पुष्टि हुई तो सारा ने पूछा कि यह पाउंड में कितनी राशि होगी- मुझे सभी खाते फ्रीज करने पड़ सकते हैं जिससे कि यह राशि गायब नहीं हो जाए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम खुश थे. यह काफी अजीब अनुभव था. यह कंप्यूटर गेम की तरह महसूस होता है- यह वास्तविक नहीं लगता, जैसे फुटबॉल मैनेजर में ट्रांसफर होते हैं लेकिन जब अनुबंध मिलता है तो यह काफी वास्तविक भी होता है.’’

परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए पिछले साल ही नीलामी से हटने वाले 32 साल के वुड ने नीलामी के दौरान अपने घर के माहौल को याद किया. वुड ने कहा, ‘‘हम शादी की सालगिरह के लिए सप्ताहांत बाहर जाने वाले थे जिसमें मैं ऑस्ट्रेलिया में होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाया था लेकिन मंच पर आईपीएल की नीलामी करने वाले के बीमार होकर गिरने के कारण सब कुछ रुक गया और हमारे जाने के कार्यक्रम में विलंब हुआ.’’

अनुभवी तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है और वुड ने कहा कि वे इन दोनों को बाहर किए जाने के बारे में जानकर ‘स्तब्ध’ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी. इन दोनों का दौरे पर नहीं होना अजीब होगा, मेरे लिए पहली बार ऐसा होगा. यहां तक कि चोटिल होने के दौरान भी वे समूह का हिस्सा होते थे.’’

यह भी पढ़ें : IND vs SL Series: Team India ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट और टी20 की घोषित, देखें किसे-किसे मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में बड़ा धमाका करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान
IPL 2026 में बड़ा धमाका करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान
CSK के लिए इस सीजन डेब्यू करेंगे सैमसन-सरफराज समेत 5 धाकड़ खिलाड़ी, विरोधी टीमों की बढ़ेगी टेंशन
CSK के लिए इस सीजन डेब्यू करेंगे सैमसन-सरफराज समेत 5 धाकड़ खिलाड़ी, विरोधी टीमों की बढ़ेगी टेंशन
कब रिलीज होगा IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज? BCCI उपाध्यक्ष ने दिया जवाब
कब रिलीज होगा IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज? BCCI उपाध्यक्ष ने दिया जवाब
'तोड़ियो मत...', IPL की तैयारी कर रहे ऋषभ पंत ने साथी खिलाड़ी को बैट देकर कही ये बात, देखें वीडियो
'तोड़ियो मत...', IPL की तैयारी कर रहे ऋषभ पंत ने साथी खिलाड़ी को बैट देकर कही ये बात

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget