एक्सप्लोरर

IPL 2023 Final: गुजरात ने तोड़ा हैदराबाद का रिकॉर्ड, बनाया आईपीएल फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर

CSK vs GT, IPL Final: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 214 रनों का स्कोर बनाया, जो IPL फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.

CSK vs GT, IPL Final 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का स्कोर बनाया है. इसी के साथ अब आईपीएल इतिहास के फाइनल मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम पर दर्ज हो गया है.

गुजरात टाइटंस की तरफ से इस अहम मुकाबले में 21 साल के युवा बाएं हाथ के खिलाड़ी साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा रिद्धिमान साहा ने भी 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गुजरात ने फाइनल मैच में 214 रनों का स्कोर बनाने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड को तोड़ा है. साल 2016 में खेले गए आईपीएल सीजन के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे.

आईपीएल इतिहास में अभी तक इस सीजन सर्वाधिक बार 200 या उससे अधिक का स्कोर एक पारी में बनते हुए देखने को मिला है. अब तक इस सीजन 37 बार टीमों ने इस आंकड़े को छुआ है. वहीं इससे पहले साल 2022 में खेले गए सीजन में 18 बार एक पारी में 200 प्लस स्कोर बनते हुए देखने को मिला था.

साई सुदर्शन आईपीएल फाइनल में सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले बने अनकैप्ड खिलाड़ी

साई सुदर्शन ने फाइनल मुकाबले में अपनी बेहतरीन 96 रनों की पारी के दम पर सभी को काफी प्रभावित किया. साई सुदर्शन अब आईपीएल फाइनल मुकाबले में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा फाइनल मुकाबले में शेन वॉटसन और रिद्धिमान साहा के बाद सर्वाधिक व्यक्तिगत रनों की पारी खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: इस सीजन खूब चला शुभमन गिल का बल्ला, कोई नहीं है आसपास, देखें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस चैनल पर लाइव आएंगे IPL 2026 के मैच? एक क्लिक में लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
किस चैनल पर लाइव आएंगे IPL 2026 के मैच? एक क्लिक में लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
IPL 2026 में कब-कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली? देखें RCB का पूरा शेड्यूल
IPL 2026 में कब-कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली? देखें RCB का पूरा शेड्यूल
BCCI ने किया IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे 50 मैच
BCCI ने किया IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे 50 मैच

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget