एक्सप्लोरर

IPL में सबकुछ पहले से होता है फिक्स? इस बारे में LSG के मालिक संजीव गोयनका ने जो कहा आपको जानना चाहिए

IPL Match Fixing: इंडियन प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग होती है या नहीं, ऐसा संभव है या नहीं? जानिए इन सवालों पर LSG के मालिक संजीव गोयनका ने क्या कहा?

LSG Owner Sanjeev Goenka on IPL Match Fixing: आईपीएल, दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स लीगों में से एक बन चुकी है जिसका नेट वर्थ अरबों रुपयों में है. प्रत्येक साल लाखों-करोड़ों लोग इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों को देखते हैं, लेकिन अक्सर एक सवाल फैंस को परेशान करके रखता है, क्या IPL फिक्स होता है? भारत की गली-गली में लोग आईपीएल मैचों के फिक्स होने का दावा करते हुए नजर आ ही जाते हैं, लेकिन सच्चाई क्या है? अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने इस विषय पर बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

LSG फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल में फिक्सिंग की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका मानना है कि यहां फिक्सिंग संभव ही नहीं है. उन्होंने फिक्सिंग की समस्या से निजात पाने के लिए जय शाह और BCCI का धन्यवाद भी किया. बताते चलें कि वो मैच फिक्सिंग मामला ही था जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था.

IPL में फिक्सिंग...

संजीव गोयनका ने फिक्सिंग पर चर्चा करते हुए बताया, "यह संभव नहीं है. इसके बारे में सोचना भी बेकार है. कम से कम फिक्सिंग IPL में तो संभव नहीं है और अगर यहां नहीं हो रही तो कहीं भी नहीं होगी. मैं फिक्सिंग की समस्या को हैंडल करने के लिए जय शाह और BCCI का धन्यवाद करता हूं." उन्होंने यह भी बताया कि भारत में इतना टैलेंट है कि अब तीन अलग-अलग टूर्नामेंट चल रहे हों तो उनके लिए भारत तीन अलग टीम तैयार कर सकता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के IPL 2025 के लिए स्क्वाड पर नजर डालें तो इसमें ऋषभ पंत भी शामिल हैं. लखनऊ ने इस बार पंत को 27 करोड़ रूपये में खरीद कर IPL इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बनाया था. इस टीम में निकोलस पूरन, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मिचेल मार्श के अलावा मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे उभरते हुए सितारे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Shoaib Akhtar: 161.3 की रफ्तार तो कुछ नहीं, शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी करके बताया; कब और कैसे टूटेगा महारिकॉर्ड?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL 2026 से पहले बदला सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, अभिषेक शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 से पहले बदला सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान, देखें कितने भारतीयों को मिली कमान
IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान, देखें कितने भारतीयों को मिली कमान
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, सामने आया वीडियो; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, सामने आया वीडियो; जानें कब खेलेंगे पहला मैच

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget