एक्सप्लोरर

ग्लेन मैक्सवेल से छिन गई कमान, मार्कस स्टोइनिस को बनाया गया परमानेंट कप्तान

स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल से कप्तानी छीन ली गई है. अब मार्कस स्टोइनिस को टीम का परमानेंट कप्तान नियुक्त किया गया है. पहले वो मैक्सवेल की गैर-मैजूदगी में कप्तानी कर चुके हैं.

Big Bash League Melbourne Stars Captain: बिग बैश लीग इतिहास में तीन बार की फाइनलिस्ट मेलबर्न स्टार्स ने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की जगह ली है, जिन्होंने पिछले सीजन के समापन के बाद कप्तानी का भार छोड़ दिया था. स्टोइनिस अब मेलबर्न स्टार्स के सातवें परमानेंट कप्तान बनने जा रहे हैं. स्टोइनिस अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में फेमस हैं और उन्होंने कप्तानी का भार मिलने पर खुशी भी जताई है.

मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी मिलने पर मार्कस स्टोइनिस ने कहा, "मुझे पिछले साल ग्लेन मैक्सवेल की गैरमौजूदगी में एक मैच में कप्तानी करने का सौभाग्य मिला था. वह अवसर मुझे बहुत अच्छा लगा था. अब फुल-टाइम कप्तानी का भार मिलना सम्मान का विषय है." बता दें कि स्टोइनिस पिछले 10 साल से मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं और अब तक अपने बिग बैश लीग करियर में 2,666 रन बनाने के अलावा 39 विकेट भी ले चुके हैं. स्टोइनिस को उम्मीद है कि वो आगामी सीजन में टीम को बेहतरी की ओर ले जाएंगे.

स्टोइनिस अब तक स्टार्स के लिए 98 मैच खेल चुके हैं और दो मैच खेलते ही इस टीम के लिए 100 या उससे अधिक मुकाबले खेलने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. बिग बैश लीग का अगला सीजन 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है और लीग की शुरुआत ही मेलबर्न स्टार्स के मैच से होगी, जिसमें उसका सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा. मेलबर्न स्टार्स के टीम मैनेजमेंट ने एक तरफ ग्लेन मैक्सवेल का धायवाद किया, वहीं स्टोइनिस को लेकर काफी उम्मीद जताई.

IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे

मार्कस स्टोइनिस IPL के पिछले तीन सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले हैं. मगर मेगा ऑक्शन में इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में खरीदा है. बताते चलें कि स्टोइनिस इससे पहले 2016-2018 तक पंजाब के लिए खेल चुके हैं. सबसे खास बात यह है कि ग्लेन मैक्सवेल भी पंजाब किंग्स में वापसी कर रहे होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेलबर्न स्टार्स की तरह IPL 2025 के लिए भी पंजाब स्टोइनिस को कप्तान नियुक्त करेगी. इसी टीम में श्रेयस अय्यर भी हैं, जो ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे.

यह भी पढ़ें:

SA vs PAK: डेविड मिलर की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर बुलाकर पाक टीम को बुरी तरह धोया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget