एक्सप्लोरर

MS Dhoni: धोनी की IPL सैलरी में तीन गुना कटौती! इस नियम के कारण होगा करोड़ों का नुकसान

MS Dhoni IPL 2025: एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं? यदि धोनी खेलते हैं तो जानें कैसे उनकी सैलरी में एक या दो नहीं बल्कि तीन गुना कटौती हो सकती है.

MS Dhoni Uncapped Player IPL 2025: पिछले दिनों बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल टीम मालिकों के साथ मीटिंग की थी. उस मीटिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर घोषित किए जाने पर चर्चा की गई थी. उस समय सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने कड़ी आपत्ति जताई थी. मगर अब धोनी को अनकैप्ड प्लेयर बनाए जाने पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है.

कम हो जाएगी धोनी की सैलरी?

हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स अनुसार BCCI पुराने नियम को वापस ला सकती है. इस नियम के तहत एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर्स की सूची में रखा जाएगा. इससे यह भी तह हो जाएगा कि धोनी आईपीएल 2025 में जरूर खेलते नजर आएंगे.

बता दें कि यह नियम पहले भी मौजूद था, लेकिन तब इसका इस्तेमाल नहीं हुआ करता था. लेकिन अब इसे वापस लाए जाने पर चर्चा शुरू हुई है. कैप्ड प्लेयर रहते धोनी को CSK से प्रति सीजन 12 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी, लेकिन उन्हें अनकैप्ड प्लेयर्स की सूची में रखा जाता है तो उनकी तंख्वाह घट कर 4 करोड़ रुपये हो सकती है.

क्या है अनकैप्ड प्लेयर का नियम?

यदि किसी खिलाड़ी को रिटायर हुए पांच साल या उससे ज्यादा समय बीत चुका है, तब उसे कैप्ड से अनकैप्ड प्लेयर बनाया जा सकता है. यह नियम इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से लागू होकर 2021 तक चला, लेकिन 2022 में इसे समाप्त कर दिया गया था क्योंकि किसी भी टीम ने कभी इसका उपयोग नहीं किया था.

आईपीएल 2024 में साफ देखा जा सकता था कि धोनी के घुटने में दिक्कत थी, इसके बावजूद वो पूरा सीजन खेलते रहे. मगर इस चोट के कारण अक्सर उन्हें सातवें या उससे निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी करते देखा गया. उस चोट के कारण सवाल उठने लगे थे कि धोनी आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि ना होने के कारण फैंस की धोनी को खेलते देखने की उम्मीद बंधी हुई है.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश से मेजबानी छिननी तय! 2 देशों के बीच नया वर्ल्ड कप का होस्ट बनने की रेस; ICC जल्द लेगा फैसला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
घरेलू क्रिकेट के चमकते सितारे, लेकिन IPL से दूर! इन 4 खिलाड़ियों को अब तक नहीं मिला मौका
घरेलू क्रिकेट के चमकते सितारे, लेकिन IPL से दूर! इन 4 खिलाड़ियों को अब तक नहीं मिला मौका
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया चैंपियन का नाम
IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया चैंपियन का नाम

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
US Israel Iran War Survey: जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget