एक्सप्लोरर

IPL में फिर निकला मैच फिक्सिंग का जिन्न, LSG vs RR मैच पर लगे गंभीर आरोप; जानबूझकर हारी थी टीम

IPL 2025 से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं. यहां जानें क्या है पूरा मामला.

IPL 2025, Match Fixing, Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर मैच फिक्सिंग का जिन्न सामने आया है. करीब 9 साल पहले मैच फिक्सिंग के आरोप में दो साल का बैन झेल चुकी राजस्थान रॉयल्स पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं. राजस्थान रॉयल्स पर यह आरोप राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की तदर्थ समिति के संयोजक जयदीप बिहानी ने लगाए हैं. 

बिहानी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ के खिलाफ जयपुर की हार हज्म होने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे कैसे कोई टीम हार सकती है. बिहानी ने यह भी कहा कि आरसीए की एड हॉक कमेटी का आईपीएल मैचों पर नियंत्रण क्यों नहीं है. 

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बिल्कुल जीता हुआ मैच गंवा दिया था. टीम जयपुर में दो रन से हारी थी. बिहानी ने इस हार पर ही सवाल उठाए हैं. बिहानी के ये सवाल मैच फिक्सिंग की तरफ इशारा हैं. इस इंटरव्यू में बिहानी ने याद दिलाया कि 2013 में राजस्थान के खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसे थे. 

उन्होंने यह भी कहा कि इस फ्रेंचाइजी के मालिक राजकुंद्रा सट्टेबाजी के आरोप में पकड़े गए थे. इस टीम का इतिहास विवादित रहा है. बता दें कि 2016 और 2017 में राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग की वजह से बैन लगा था. बिहानी ने कहा कि इन्हीं सब वजह से राज्य संघ को दूर रखा गया है. बता दें कि 2016 और 2017 में राजस्थान के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स पर भी बैन लगा था.

लखनऊ के खिलाफ ऐसे हारी थी राजस्थान रॉयल्स 

जयपुर में लखनऊ के खिलाफ राजस्थान की टीम 2 रन से हारी थी. 181 के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बना लिए थे. यहां पर 18 गेंद में 25 रन चाहिए थे. फिर अंत में छह गेंद में 9 और चार गेंद में 6 रन बनाने थे, लेकिन टीम 2 रन से हार गई थी. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR vs CSK Highlights: 47 गेंद पहले जीता राजस्थान, चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा; वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक
47 गेंद पहले जीता राजस्थान, चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा; सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक
IPL 2026 RR vs CSK Highlights: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर राजस्थान को दिलाई 'रॉयल्स' जीत
वैभव की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर राजस्थान को दिलाई 'रॉयल्स' जीत
सिर्फ 15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget