एक्सप्लोरर

IPL: तीन बार फाइनल खेल चुकी है RCB, इन टीमों ने तोड़ा था खिताब जीतने का सपना

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का क्वालीफायर 2 आज RCB और RR के बीच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में गुजरात से भिड़ेगी. आरसीबी अगर यह मैच जीतती है तो चौथी बार होगा जब टीम फाइनल खेलेगी.

IPL 2022 Qualifier 2: आईपीएल 2022 का क्वालीफायर 2 आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में क्वालीफायर 1 की विजेता गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी तो वहीं हारने वाली टीम का सफर यहीं पर थम जाएगा. अगर आरसीबी इस मुकाबले को जीतती है तो यह चौथी बार होगा जब वह आईपीएल का फाइनल खेलेगी. इससे पहले भी टीम तीन बार निर्णायक मुकाबला खेल चुकी है लेकिन हर बार उसे हार का सामना ही करना पड़ा है.

पहली बार आरसीबी ने कब खेला फाइनल
आईपीएल के दूसरे सीजन (2009) में फाइनल मुकाबला डेक्कन चार्जर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे, जवाब में बैंगलोर 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी थी. डेक्कन चार्जर्स ने 6 रन से मुकाबले को जीत लिया था. अनिल कुंबले को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

दूसरी बार आरसीबी ने कब खेला फाइनल
आईपीएल के चौथे सीजन (2011) में फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था. यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी थी. फाइनल मुकाबले को चेन्नई ने 58 रन से जीता था. मुरली विजय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

तीसरी बार आरसीबी ने कब खेला फाइनल
आईपीएल 2016 में फाइनल मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था. यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ था. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकती थी. हैदराबाद ने 8 रन से इस मुकाबले को जीता था. बेन कटिंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. 

ये भी पढ़ें...

IPL 2022 Qualifier 2: राजस्थान के खिलाफ आज 1 विकेट लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे युजवेंद्र चहल

IPL 2022: हरभजन सिंह ने RCB के इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ, कहा- 'पिछले सीजन ही पता चल गया था टैलेंट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Israel War से IPL 2026 पर मंडराया खतरा! खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर टीम अधिकारी ने जताई चिंता
Iran Israel War से IPL 2026 पर मंडराया खतरा! खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर टीम अधिकारी ने जताई चिंता
IPL 2026 Schedule: आईपीएल पहले चरण का शेड्यूल जारी, RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!
IPL 2026 Schedule: आईपीएल पहले चरण का शेड्यूल जारी, RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में वो पांच खिलाड़ी कौन जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच, नंबर 1 पर ये प्लेयर
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में वो पांच खिलाड़ी कौन जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच, नंबर 1 पर ये प्लेयर
IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ
IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget