एक्सप्लोरर

Watch: 'स्ट्रगल' की कहानी बताते रो पड़ा RCB स्टार, वीडियो आपको भी कर देगा इमोशनल

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी. अब टीम के क्वालीफाई करने के बाद एक खिलाड़ी अपनी कहानी बताते हुए रो पड़ा.

Swapnil Singh Emotional Struggle Story: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2024 उतार-चढ़ाव वाला सीज़न रहा. टीम ने सीज़न के शुरुआती 8 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्जी की थी. लेकिन फिर अगले 6 मैचों में लगातार जीत हासिल कर बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई किया. अब क्वालीफिकेशन के बाद आरसीबी के स्टार स्पिनर स्वप्निल सिंह अपनी संघर्ष की कहानी बताते हुए रो पड़े. स्वप्निल ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली के साथ अंडर-19 खेला और वह पहले किंग कोहली के साथ रूम भी शेयर कर चुके हैं. 

स्वप्निल ने अपनी कहानी में बताया कि कैसे आरसीबी ने उन्हें आखिरी राउंड में सिलेक्ट किया था. उन्होंने कहा, "आईपीएल ऑक्शन के दौरान, मैं रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रेवल कर रहा था. जब मैंने देखा कि कुछ नहीं हुआ. मुझे नहीं चुना गया. आखिरी राउंड चल रहा था. मुझे लगा कि मेरा कोई चांस नहीं है. यह खत्म हो गया. शुक्रिया. लेकिन मेरी फैमिली ने मुझे कॉल किया और बताया कि आरसीबी ने मुझे चुन लिया है और मैं इमोशनल हो गया." इतना कहते ही स्वप्निल के आंखों में आंसू आ गए.

उन्होंने अपनी कहानी में बताया कि कैसे उनके पिता ने उनके क्रिकेट के लिए लखनऊ छोड़ दिया. स्वप्निल ने बताया, "मेरे पहले कोच मेरे पिता थे. मैं अपने पिता की वजह से ही आज क्रिकेट खेल रहा हूं. उनके अंदर मुझे खिलाने का जुनून बहुत पहले से था. जब मैं छठी क्लास में था, तब हम सिर्फ खेलने के लिए बड़ौदा शिफ्ट हुए. लेकिन हमारा सबकुछ लखनऊ में था."

आगे आईपीएल को लेकर स्वप्निल ने बताया, "मुझे सबसे पहले 2008 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने चुना था. सचिन सर हमारे लिए तो भगवान ही रहे, जब उनको पहली बार देखा, बातचीत की, तो बहुत अच्छा लगा."

उन्होंने आगे बताया, "पंजाब से खेलते हुए माही भाई टीम के खिलाफ डेब्यू हुआ था. मैक्सवेल कप्तान था. मैंने सिर्फ एक ही विकेट लिया था डेब्यू में, वो भी माही भाई का था. उन्हें मैंने कॉटन  बोल्ड किया था." यहां देखिए स्वप्निल की कहानी की पूरी वीडियो...

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा स्वप्निल का प्रदर्शन

स्वप्निल सिंह ने आईपीएल 2024 में बेंगलुरु के लिए 6 मैच खेले. इन मैचों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 19 की औसत से 6 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 8.77 की इकॉनमी से रन खर्चे. इसके अलावा बैटिंग में 28 रन स्कोर किए. 

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2024: धोनी का होगा ये आखिरी सीजन? हेडन ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget