एक्सप्लोरर

3 बार के IPL चैंपियन रैना ने चहल से पूछा- क्यों फेल हो जाती है RCB?

IPL के 12 साल के इतिहास में RCB सिर्फ 3 बार फाइनल में पहुंची और तीनों बार उसे हार ही झेलनी पड़ी. पिछले सीजन में तो RCB आखिरी स्थान पर रही थी.

कोरोनावायरस के चलते क्रिकेट पिच से दूर चल रहे भारत समेत दुनियाभर के कई क्रिकेटर इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं. ज्यादातर खिलाड़ी इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ लाइव चैट कर रहे हैं. इनमें से ही एक हैं टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलने वाले चहल ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना के साथ एक लाइव चैट की, जहां रैना ने आरसीबी के आईपीएल न जीत पाने का कारण जानना चाहा.

सुरेश रैना शुरू से ही आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक सीएसके का हिस्सा रहे हैं. रैना ने सीएसके के साथ मिलकर 3 बार लीग का खिताब जीता है. वहीं अक्सर कागजों में मजबूत दिखने वाली आरसीबी ज्यादातर मौकों पर प्लेऑफ तक पहुंचने में भी नाकाम रही है.

ऐसे में अक्सर एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक हैरान रहते हैं कि ऐसी मजबूत टीम अब तक लीग जीतने में सफल क्यों नहीं हुई है. यही बात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रैना ने चहल से भी पूछी. इसके जवाब में चहल ने कहा,

“आरसीबी की बैटिंग तो अच्छी रहती है लेकिन आखिरी ओवरों में टीम की बॉलिंग खराब रहती है. लास्ट के 2-3 ओवरों में हम कई मैच हारे हैं. हमारे तेज गेंदबाज युवा हैं और इसलिए थोड़ी परेशानी होती है.”

बेंगलोर के पास हमेशा से शानदार बल्लेबाज रहे हैं. टीम के पास कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि क्रिस गेल, युवराज सिंह और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज बैट्समैन भी इस टीम का हिस्सा रहे हैं.

3 बार फाइनल में पहुंचकर भी हारी RCB

आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 बार फाइनल में जगह बनाई है और हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं पिछले सीजन में टीम आखिरी स्थान पर रही थी.

वहीं टीम की असफलता के कारण अक्सर निशाने पर ने वाले आरसीबी कप्तान विराट कोहली की चहल और रैना ने जमकर तारीफ की. दोनों ने विराट को खिलाड़ियों में जोश भरने वाला कप्तान बताया.

वहीं चहल ने उम्मीद जताई कि कोरोनावायरस की स्थिति खत्म होने के बाद अगर आईपीएल दोबारा आयोजित हो पाता है तो इससे देशवासियों को एक बार फिर जोड़े रखने में मदद मिलेगी.

धोनी ने इस चैंलेज में दी थी ब्रावो को करारी मात, स्टार खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच
काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच
ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया
ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget