एक्सप्लोरर

सुरेश रैना के फैंस के लिए खुशी की खबर, IPL में अब ये जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे

सुरेश रैना इस बार IPL मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. अब वह इस टूर्नामेंट में कमेंट्री करते नजर आएंगे.

IPL मेगा ऑक्शन में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला था. इस बात से उनके फैंस बहुत दुखी भी थे. नीलामी खत्म होने के कई हफ्तों बाद तक रैना के अनसोल्ड रहने की खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर छाई रही थी. एक हफ्ते पहले तक तो उन्हें गुजरात टाइटंस में जेसन रॉय की जगह लेने तक की चर्चा जोरों पर थी. फिलहाल ये सब बहस खत्म हो चुकी है और रैना को IPL में एंट्री मिल गई है. हालांकि इस बार वह बल्ले की जगह माइक थामे नजर आएंगे.

दरअसल, रैना IPL 2022 में स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करेंगे. डिजनी+हॉटस्टार के संजोग गुप्ता ने खुद यह बात कही है. उन्होंने कहा है, 'सुरेश रैना इस बार IPL में नहीं खेल रहे हैं इसलिए हम उनको किसी न किसी रूप में इस टूर्नामेंट से जोड़ना चाहते थे. एक समय वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्हें मिस्टर IPL भी कहा जाता है. वह अब IPL में हिंदी कमेंट्री करेंगे.'

बता दें कि सुरेश रैना IPL में सबसे पहले 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी थे. साल 2020 में उन्होंने निजी कारणों से IPL नहीं खेला था, वहीं 2021 में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. यही कारण रहा कि इस बार नीलामी में उन पर बोली नहीं लगाई गई. अभी भी वह IPL में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

रवि शास्त्री भी करेंगे कमेंट्री में वापसी
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी इस IPL से कमेंट्री में वापसी करेंगे. टीम इंडिया के कोच बनने से पहले वह कमेंट्री ही करते थे. हालांकि इस बार वे हिंदी कमेंट्री करते नजर आएंगे. संजोग गुप्तान ने बताया, 'रवि शास्त्री पहले भी हमारे लिए कमेंट्री करते थे. कोच बनने के बाद वह ऐसा नहीं कर पाए थे. खास बात यह है कि वह हिन्दी में कमेंट्री करेंगे. उनकी हिन्दी में मुंबई की बोली झलकती है इसलिए वह हमारे हिन्दी के टीचर से जूम पर क्लास ले रहे हैं. उन्हें नोट्स भी भेजे गए हैं.'

यह भी पढ़ें..

शुरुआत से IPL का हिस्सा रहे हैं ये 3 खिलाड़ी, पहली बार टूर्नामेंट में रहेंगे गैरमौजूद

एक वनडे मैच में शतक और पांच विकेट, महज इन तीन ऑलराउंडर्स के नाम दर्ज है यह खास रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
JASPREET BUMRAH: जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
IPL 2026. जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget