एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से उबरने के बाद प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं वरुण चक्रवर्ती, कहा- बहुत कमजोरी है

IPL 2021: केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईपीएल के 14वें सीजन में खेलते हुए कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. वरुण चक्रवर्ती ने कोरोना वायरस से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बात की है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कोरोना वायरस की वजह मई की शुरुआत में ही स्थगित कर दिया गया. केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीसीसीआई आईपीएल को स्थगित करने पर मजबूर हुआ. वरुण चक्रवर्ती का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अब भी कड़े अभ्यास के लिये फिट नहीं हैं क्योंकि वह काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं.

चक्रवर्ती 11 मई को इस बीमारी से उबर गये थे. वरुण फिलहाल चेन्नई स्थि​त अपने आवास पर फिटनेस हासिल कर रहे हैं. वरुण ने कहा, ''मैं अब अच्छा हूं और घर पर ही ठीक हो रहा हूं. कोविड—19 के बाद की परेशानियों के कारण मैं अभी अभ्यास नहीं कर पा रहा हूं. मुझे हालांकि खांसी या बुखार नहीं है लेकिन कमजोरी है. ' 

वरुण चक्रवर्ती का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद कम से कम दो हफ्ते आराम करना जरूरी है. उन्होंने कहा, ''मैंने जो कुछ सीखा है उसे मैं कोविड- 19 से उबर रहे अन्य खिलाड़ियों और लोगों को बताना चाहूंगा कि वे टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कम से कम दो सप्ताह तक पूर्ण विश्राम करें.''

1 मई से शुरू हुए लक्षण

चक्रवर्ती ने कोरोना वायरस की दूसरी चुनौतियों के बारे में भी बात की. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''कोविड—19 से संक्रमित होने के बाद सबसे कड़ी चुनौती अपने दिमाग को विचलित होने से बचाना और जो कुछ हो रहा है उससे ध्यान हटाना था, क्योंकि आप अपने परिवार और टीम के साथियों से दूर अलग थलग रहते हो. मैंने स्वयं को व्यस्त रखने और शांतचितता के लिये ओशो की पुस्तकें पढ़ी.''

चक्रवर्ती को एक मई को लक्षणों का अहसास हुआ था जब वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान बहुत जल्दी थकान महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'यह सब कैसे शुरू हुआ. मैं एक मई को असहज महसूस कर रहा था. मैं बहुत थका हुआ महसूस कर रहा था. खांसी नहीं थी लेकिन हल्का बुखार था और इसलिए मैंने प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा नहीं लिया.''

चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट मिलते ही केकेआर ने उनका आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वरुण को केकेआर कैंप से अलग कर दिया गया था और उन्हें क्वारंटीन रहने के लिए बोला गया.

पाकिस्तान सुपर लीग इस दिन होगी दोबारा शुरू, पीसीबी ने बनाया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया
ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 Schedule: आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget