एक्सप्लोरर

आसान भाषा में समझें IPL 2025 का रिप्लेसमेंट नियम, कैसे और कब होता है लागू? पाकिस्तान से क्यों है विवाद

IPL player replacement rules: 5 खिलाड़ी अलग अलग कारणों से IPL 2025 से बाहर हो गए हैं. इनमें से 4 प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा हो चुकी है. चलिए जानें आईपीएल में रिप्लेसमेंट का नियम क्या है?

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू होने में 4 दिन बचे हुए हैं. 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा. अभी कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनके खेलने पर संशय बरकरार है. एलएसजी में मयंक यादव समेत 3 गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं, ऐसे में टीम ने विकल्प के तौर पर शार्दुल ठाकुर को अपने साथ अभ्यास शुरू करवा दिया है. अभी तक आईपीएल में कुल 5 प्लेयर्स आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुके हैं, इनमें से 4 के रिप्लेसमेंट की घोषणा टीमें कर चुकी हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट का नियम क्या है? इसे टीमें कब और किन परिस्थितियों में लागू कर सकती है? 

एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के बाद तो पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है. दरअसल मुंबई इंडियंस ने लिजाद विलियम्स के बाहर होने पर उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कॉर्बिन बॉश के नाम की घोषणा की. बॉश पीएसएल टीम में शामिल थे लेकिन आईपीएल में आने से उन्हें पीएसएल से अपना नाम वापस लेना पड़ा. इसके बाद पीसीबी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा. आपको बता दें कि इस बार पीएसएल आईपीएल विंडो में ही खेला जा रहा है.

आईपीएल 2025 में खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का नियम क्या है?

आईपीएल 2025 में टीमों को खिलाड़ियों को बदलने के लिए कुछ छूट मिली है. अब टीमें 12वें लीग मैच तक चोटिल खिलाड़ियों को बदल सकती हैं. जबकि पहले टीमें 7 मैचों तक ही अपने खिलाड़ियों को बदल सकती थी. इस बार इसे बढ़ाया गया है. 

वही खिलाड़ी रिप्लेसमेंट बन सकता है जो सीजन के लिए रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल में शामिल होगा. यहां एक बात और है कि रिप्लेसमेंट होकर आए प्लेयर की सैलरी उस खिलाड़ी से अधिक नहीं हो सकती, जिसकी जगह वह टीम में शामिल हुआ है. रिप्लेस खिलाड़ियों की लीग फीस मौजूदा सत्र के लिए टीम की वेतन सीमा में नहीं गिनी जाती. अगर रिप्लेस हुए खिलाड़ी का अनुबंध अगले सत्र तक बढ़ाया जाता है, तो उनकी फीस वेतन सीमा में गिनी जाएगी.

आईपीएल से बाहर होने वाला क्या वापसी कर सकता है?

BCCI द्वारा नामित डॉक्टर की पुष्टि के बाद ही टीमें खिलाड़ी की जगह रिप्लेसमेंट का एलान कर सकती है. डॉक्टर को ये पुष्टि करनी होगी कि खिलाड़ी चोट से सीजन खत्म होने तक नहीं ठीक हो सकता. जो खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर होगा, वह सीजन में आगे कोई मैच नहीं खेल सकता.

क्या आईपीएल में टीम एक मैच के लिए किसी को साइन कर सकती है?

बीसीसीआई ने टीमों में आंशिक बदलाव की अनुमति दी है. ये सिर्फ कुछ खास मामलों और विकेट कीपर के साथ हो सकता है. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई है जैसे, जब किसी टीम के पंजीकृत सभी विकेटकीपर एक मैच के लिए अनुपलब्ध हों तो ऐसी टीम बीसीसीआई से विशेष छूट मांग सकती है. इस स्थिति में BCCI विचार कर सकता है कि एक शार्ट-टर्म रिप्लेसमेंट विकेट-कीपर लाया जा सके.

इस स्थिति में एक नियम ये भी है कि अगर अनुपलब्ध विकेटकीपरों में एक विदेशी प्लेयर है और उस टीम के पास 8 विदेशी प्लेयर्स का पूरा कोटा है तो इस स्थिति में वह रिप्लेसमेंट के तौर पर विदेशी प्लेयर को नहीं चुन सकता.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget