एक्सप्लोरर

आ गई तारीख, इस दिन शुरू होगा IPL 2025, अगले तीन साल का शेड्यूल आया सामने!

IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरू होने की तारीख की घोषणा हो गई है. अगला सीजन मार्च के मध्य में शुरू होगा, इसके अलावा 2026 और 2027 के लिए भी टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख का एलान हो गया है.

IPL 2025 Start Date: इन दिनों आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का रोमांच चरम पर है, इस बीच आईपीएल 2025 शुरू होने की तारीख सामने आ गई है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार अगले तीन सीजनों की तारीखों का खुलासा कर दिया गया है. 2025 सीजन 14 मार्च से 25 मई तक खेला जाएगा, उससे अगला सीजन 15 मार्च को शुरू होगा और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. इसके अलावा आईपीएल 2027 की तारीख भी सामने आई है, जो 14 मार्च को शुरू होकर 30 मई तक चलेगा.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट अनुसार सभी फ्रैंचाइजी को ई-मेल के माध्यम से अगले तीन सीजन शुरू होने की तारीखों की जानकारी दी गई. बहुत जल्द इन्हीं तारीखों पर आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है. आईपीएल 2025 सीजन में पिछले तीन सीजनों की तरह कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इससे अगले सीजनों में मैचों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है. आईपीएल 2026 में 84 मुकाबले और 2027 के सीजन में मैचों की संख्या बढ़ कर 94 की जा सकती है. मैचों की संख्या बढ़ने का कारण मीडिया राइट्स हो सकते हैं. IPL 2024 को याद करें तो यह टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई तक चला था, जिसके फाइनल में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी थी.

विदेशी खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले

आईपीएल की सभी 10 फ्रैंचाइजी के लिए यह अच्छी खबर है कि लगभग सभी फुल ICC मेंबर देशों ने अगले तीन सीजनों के लिए अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है. बता दें कि 2025 मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ने एक नई नियमावली जारी की थी. इसके तहत यदि कोई विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनता है तो वह अगले दो सीजन भी नहीं खेल पाएगा. दूसरी ओर यदि कोई विदेशी प्लेयर नीलामी में खरीदे जाने के बाद अपना नाम वापस लेता है तो भी उसे दो साल का बैन झेलने की सजा का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें:

इन 2 बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर जान छिड़कता था ये भारतीय क्रिकेटर, कपिल शर्मा के शो पर खुल गया राज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget