एक्सप्लोरर

WPL 2024: स्प्रिंग वाले बल्ले से हरमनप्रीत ने मुंबई को जितायी थी हारी हुई बाज़ी? जानें वायरल दावे का सच

Women Premier League 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 में हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ ऐसी पारी खेली थी, जिसके कारण रेफरी को उनके बल्ले की जांच करनी पड़ी थी.

Women Premier League 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 में 9 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स का मैच खेला गया. उस मुकाबले में गुजरात की कप्तान बैथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस का स्कोर एक समय पर 14 ओवर में 100 रन था और अगली 36 गेंद में उन्हें 91 रन बनाने थे.

हरमनप्रीत के बल्ले की जांच की गई

ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभालते हुए चौकों और छक्कों की सूनामी ला दी थी. हरमनप्रीत ने इस मैच में 48 गेंद पर 95 रन की शानदार पारी खेली और इस दौरान 10 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे. विशेष रूप से आखिरी 5 ओवरों में उनके अंदर गेंद को बुरी तरह पीटने का भूत सवार हो चला था. हरमनप्रीत इतनी आसानी से रन बना रही थीं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उनके बल्ले में स्प्रिंग लगी हो. इस कारण मैच के बाद रेफरी उनके बैट की जांच करने पहुंचे थे कि उसमें कहीं स्प्रिंग तो नहीं लगी है.

मैच के बाद स्थिति को स्पष्ट करते हुए मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मैंने प्रैक्टिस के दौरान इसी बल्ले का इस्तेमाल किया था और मैच के लिए चुना गया बैट अलग था. लेकिन दूसरे बल्ले की ग्रिप अच्छी नहीं थी, इसलिए मैंने सोचा कि मैं प्रैक्टिस बैट से ही मैच में बल्लेबाजी करूंगी." उन्होंने मैच के बाद इंटरव्यू में यह भी बताया था कि रेफरी उनके पीछे पड़े हुए हैं जैसे पता नहीं उन्होंने बैट के अंदर क्या डाला हुआ है.

खैर महिला प्रीमियर लीग पर नजर डालें तो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मुंबई डिफेंडिंग चैंपियन है और यह देखने योग्य बात होगी कि वो लगातार दूसरी बार चैंपियन बन पाते हैं या नहीं. हरमनप्रीत खुद शानदार लय में चल रही हैं, जो अभी तक 6 मैचों में 235 रन ठोक चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:

VIRAT KOHLI: 'उनके बगैर टीम...', कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल करने की 'पाकिस्तान' से उठी मांग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget