एक्सप्लोरर

Rishabh Pant CSK: धोनी के 'उत्तराधिकारी' बनने के काबिल हैं ऋषभ पंत, फिर भी CSK नहीं लगाएगी बोली; जानें सबसे बड़ा कारण

Rishabh Pant CSK: ऋषभ पंत IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं. तो क्या विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर CSK उन्हें खरीदने वाली है?

Rishabh Pant IPL 2025 Team: ऋषभ पंत साल 2016 से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब IPL 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन ना किए जाने की अटकलें हैं. पंत दिल्ली के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में 111 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 3,284 रन हैं. कई रिपोर्ट्स अनुसार DC का मैनेजमेंट मानता है कि पंत बिना कप्तानी करते हुए अच्छा क्रिकेट खेल पाते हैं. ऐसे में ना केवल उनके कप्तानी से हाथ धोने बल्कि उनके दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने की अफवाहें भी चरम पर हैं. ऐसी कई टीम हैं जिन्हें IPL 2025 में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत होगी.

आपको याद दिला दें कि ऋषभ पंत ने कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट कर पूछा था कि यदि वो ऑक्शन में जाते हैं तो उनपर कितनी बोली लगेगी? उनके इस पोस्ट ने क्रिकेट जगत में बवाल मचा दिया था. दिनेश कार्तिक संन्यास ले चुके हैं, इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को एक टॉप विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत होगी. मगर इस बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी साइमन डूल ने भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दौरान भविष्यवाणी करके बताया कि CSK भी पंत पर बहुत ऊंची बोली लगा सकती है.

क्या ऋषभ पंत को खरीदेगी CSK?

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल की शुरुआत से ही एमएस धोनी विकेटकीपिंग करते आ रहे हैं, मगर IPL 2025 में उनके खेलने पर अब भी संशय बना हुआ है. अब नहीं तो एक या दो सीजन बाद संभव ही धोनी रिटायर हो जाएंगे, ऐसी स्थिति में CSK को एक नए विकेटकीपर की तलाश होगी. तो क्या चेन्नई अभी ऋषभ पंत पर बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें अपने फ्यूचर विकेटकीपर और कप्तान के रूप में देख रही है?

यदि पंत चेन्नई सुपर किंग्स में आ भी गए तो कप्तानी के पद के लिए ऋतुराज गायकवाड़ उनकी राह में रोड़ा बन सकते हैं. IPL 2024 में CSK ने गायकवाड़ की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया था और संभव है कि वो ही धोनी के बाद टीम की कमान संभाल रहे होंगे. यदि पंत के अंदर कप्तानी की चाह है तो शायद CSK का मैनेजमेंट उनपर बोली ना लगाए. दरअसल यह सब इसी बात पर निर्भर करता है कि ऋषभ पंत कप्तानी करना चाहते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:

Sajid Khan injury PAK vs ENG: चोट लगी और बहने लगा खून, फिर भी मैदान छोड़कर नहीं गए साजिद, इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget