PKL 9 Points Table: प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन का आगाज जोरदार तरीके से हुआ है. पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए और इनमें से दो काफी रोमांचक रहे. सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन दबंग दिल्ली ने यू मुंबा के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की. मुंबा की युवा दिल्ली की टीम के आगे टिक नहीं पाई और पहले ही हाफ से वे काफी पीछे हो गए थे. हालांकि, इसके अलावा हुए अन्य दो मुकाबले काफी ज्यादा रोमांचक और करीबी रहे.

दिन के दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस ने समां बांधने का काम किया. यह मैच काफी करीबी रहा और लगातार बदलता रहा. हालांकि, बेंगलुरु की डिफेंस ने शानदार काम किया और अपनी टीम को पांच प्वाइंट्स से जीत दिलाई. दिन का आखिरी मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचक रहा जो जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा के बीच खेला गया था. इस मैच का परिणाम आखिरी रेड में निकला. प्रदीप नरवाल पहले हाफ में कोई प्वाइंट्स नहीं ले सके थे, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने सात रेड प्वाइंट्स लिए. आइए जानते हैं कैसी है अंक तालिका और कौन से खिलाड़ी टॉप पर हैं।

Pro Kabaddi League 2022 Points Table:

पहले दिन तीन टीमों ने अपने मुकाबले जीते, लेकिन सबसे बड़ा जीत अंतर होने के कारण दिल्ली की टीम पहले स्थान पर है. दिल्ली ने 14 प्वाइंट्स के अंतर से मैच जीता था. बेंगलुरु दूसरे और यूपी तीसरे स्थान पर है.  सभी टीमों को जीत के लिए पांच-पांच प्वाइंट्स मिले हैं.

Pro Kabaddi League 2022 Stats:

पहले दिन के बाद नवीन कुमार टॉप रेडर हैं जिन्होंने 13 प्वाइंट्स हासिल किए थे. नवीन इस सीजन सुपर 10 लगाने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं. डिफेंस में सात खिलाड़ियों ने चार-चार टैकल प्वाइंट्स लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi League 2022: यूपीयोद्धानेआखिरीरेडतकचलेमैचमेंजयपुरकोहराया, राहुलचौधरीबुरीतरहफ्लॉप

Pro Kabaddi League 2022: बेंगलुरुबुल्सनेरोमांचकमुकाबलेमेंतेलुगुटाइटंसको 34-29 सेहराया, दिग्गजखिलाड़ीहुएफ्लॉप