एक्सप्लोरर

CWG 2022: बर्मिंघम से लौटे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, बोले- भारतीय खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है

Commonwealth Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते. मैडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा.

PM Modi Meets Indian Athletes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) से लौटे भारतीय खिलाड़ियों (Indian Athletes) से मुलाकात की. पीएम मोदी ने अपने निवास स्थान पर भारतीय दल की मेजबानी की. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि भारतीय खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है और अब अच्छे प्रदर्शन पर संतुष्ट होकर चुप नहीं बैठना है.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, 'आप सभी वहां मुकाबला कर रहे थे लेकिन समय का अंतर होने के कारण भारत में करोड़ों लोग रतजगा कर रहे थे. आपके हर एक्शन पर देशवासी रातभर नजरें गढ़ाए रहते थे. बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि आपके प्रदर्शन का अपडेट लेंगे. खेलों के प्रति इस दिलचस्पी को बढ़ाने में आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका है और इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं.'

उन्होंने कहा, 'हमारे प्रदर्शन का आकलन सिर्फ पदकों की संख्या से संभव नहीं है. क्योंकि हमारे कई खिलाड़ियों ने बेहद करीब से पदक चूके हैं. कहीं एक सेकंड का फासला रह गया तो कहीं एक सेंटीमीटर का लेकिन आगे हम उसे भी हम कवर कर लेंगे, ये मेरा आप पर विश्वास है.'

पीएम मोदी ने कहा, 'जो खेल हमारी ताकत रहे हैं उनको तो हम मजबूत कर ही रहे हैं. साथ-साथ हम नये खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं. हॉकी में जिस तरह हम अपनी विरासत को फिर हासिल कर रहे हैं, उसके लिये मैं हमारे देश की दोनों टीमों के प्रयास, मेहनत और मिजाज की सराहना करता हूं.'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का रास्ता निकाल. लॉन बॉल्स से लेकर एथलेटिक्स तक अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा. यह बात नए खेलों में युवाओं का रूझान बढ़ाने वाला साबित होगा. इसी तरह खेलों में प्रदर्शन को सुधारते चलना है.'

उन्होंने कहा, 'यह शुरूआत है और हमें संतुष्ट होकर चुप नहीं बैठना है. भारत के खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है. हमें अपने प्रयासों को और तेज करना है. कोई भी प्रतिभा छूटनी नहीं चाहिए क्योंकि वह देश की संपदा है.'

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, 'अब आपके सामने एशियाई गेम्स हैं. आप जमकर तैयारी कीजिए. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप रोल मॉडल के रूप में देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करना जारी रखें.'

यह भी पढ़ें...

Independence Day 2022: मिल्खा सिंह के कॉमनवेल्थ गोल्ड से लेकर नीरज के ओलंपिक स्वर्ण तक, 75 सालों में एथलेटिक्स में भारत की 8 बड़ी उपलब्धियां

CWG 2022: एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने जगाई उम्मीद, बर्मिंघम में 8 पदक जीतकर बनाए कई रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
टीम इंडिया ने मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा था - भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा
टीम इंडिया ने मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा था - भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा
IND VS ENG SEMIFINAL: वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किस टीम से कब होगी टक्कर? जानें पूरी डिटेल
वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किस टीम से कब होगी टक्कर? जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
Embed widget