एक्सप्लोरर

श्रीलंका का सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ करेगा चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने आज पुष्टि की सीनियर बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज भारत के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे.

कोलकाता: श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने आज पुष्टि की सीनियर बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज भारत के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे. चांदीमल ने ईडन गार्डन्स पर होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में उनकी मौजूदगी से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है. वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. वह काफी अनुभवी हैं और हम इसका अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहेंगे.’’ मैथ्यूज ने अगस्त 2015 से टेस्ट मैचों में शतक नहीं लगाया है. इस बीच उन्होंने 32 पारियों में 28.65 की औसत से 917 रन बनाये. उनका ओवरआल औसत 52.06 से गिरकर 44.93 पहुंच गया. संयोग से उन्होंने अपना आखिरी शतक भारत के खिलाफ ही कोलंबा में लगाया था. तब उन्होंने 102 रन की पारी खेली थी. चांदीमल ने कहा, ‘‘हम उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्होंने 2013-14 में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था. उम्मीद है कि वह अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.’’ पिंडली की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाने वाले मैथ्यूज की टीम में वापसी हुई है लेकिन केवल बल्लेबाज के रूप में. चांदीमल ने कहा, ‘‘हमें एक गेंदबाज के रूप में मैथ्यूज की कमी खलेगी क्योंकि इससे टीम में वास्तव में संतुलन पैदा होता है. दुर्भाग्य से चोट के कारण वह टेस्ट मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे.’’ श्रीलंका 2009 के बाद भारत में पहला टेस्ट मैच खेल रहा है और उसकी निगाह भारतीय सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत दर्ज करने पर भी लगी है. उसने भारत में दस मैच गंवाये हैं जबकि सात टेस्ट मैच ड्रा कराये हैं. ईडन गार्डन्स की पिच पर घास है और चांदीमल को उम्मीद है कि उनके बल्लेबाज और गेंदबाज इसका सर्वश्रेष्ठ उपयोग करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘यहां अपनी अंतिम श्रृंखला में हमने तेज गेंदबाजों के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था. हम घसियाली और उछाल लेने वाली पिचों पर खेलने को लेकर आश्वस्त हैं. हम इस तरह की परिस्थितयों में खेलने की क्षमता रखते हैं. हमें शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है और फिर हम उसे आगे बरकरार रख सकते हैं.’’ भारत ने श्रीलंका को इसी साल सभी प्रारूपों में हराकर 9-0 से क्लीन स्वीप किया था और चांदीमल ने कहा कि उससे उनकी टीम ने कड़ा सबक लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने बेजोड़ प्रदर्शन किया. उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर काफी कड़ी मेहनत की. हर प्रारूप में एक टीम के रूप में वे वास्तव में बहुत अच्छे हैं. उनकी टीम वास्तव में संतुलित नजर आती है. हम सभी जानते हैं कि अभी भारत टेस्ट मैचों में नंबर एक टीम है. पिछले दो वर्षों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. वह कड़ी श्रृंखला थी और एक टीम के रूप में हमने उससे कड़ा सबक लिया.’’ श्रीलंका ने इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. चांदीमल ने कहा, ‘‘हमें पिछली श्रृंखला के सकारात्मक पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हमारा मनोबल बढ़ा है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: संजू सैमसन से लेकर जसप्रीत बुमराह तक छाए, देखें भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बने रिकॉर्ड्स की लिस्ट
संजू सैमसन से लेकर जसप्रीत बुमराह तक छाए, देखें भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बने रिकॉर्ड्स की लिस्ट
अक्षर-दुबे के इस हैरतअंगेज कैच से पलटा मैच, गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो
अक्षर-दुबे के इस हैरतअंगेज कैच से पलटा मैच, गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
IND vs ENG: बुमराह की सटीक बॉलिंग, अक्षर का हैरतअंगेज कैच, ये हैं टीम इंडिया की जीत के 5 नायक
बुमराह की सटीक बॉलिंग, अक्षर का हैरतअंगेज कैच, ये हैं टीम इंडिया की जीत के 5 नायक

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
Embed widget