एक्सप्लोरर

Indian Football को FIFA से मिली निलंबन की धमकी पर आया सुनील छेत्री का बयान, साथी खिलाड़ियों को दी यह सलाह

AIFF Ban Threat: FIFA ने AIFF में तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप देखते हुए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी. अब इस पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री का बयान सामने आया है.

Sunil Chhetri Suggestions to Indian Footballers: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) से मिली निलंबन की धमकी पर भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को इस मामले पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की सलाह दी है. उन्होंने यह भी कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल मैदान पर अपने प्रदर्शन को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए.

इस महीने की शुरुआत में FIFA ने AIFF को निलंबित करने और इससे अक्टूबर में महिला अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी के अधिकार छीनने की धमकी दी थी. तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण AIFF को यह धमकी मिली थी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने AIFF में अनियमितताओं देखते हुए चुनाव कराने का निर्देश दिया था. इसी के बाद FIFA ने यह चेतावनी जारी की थी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गयी प्रशासकों की समिति (CoA) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू भी कर दी है. चुनाव 28 अगस्त को होने हैं.

इस पूरे मामले पर सुनील छेत्री ने साथी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा, 'मेरी सलाह है कि इस पर ज्यादा ध्यान मत लगाओ क्योंकि यह आपके नियत्रंण से बाहर की बात है. जो भी अधिकारी इसमें शामिल हैं, वह इस पूरे मामले को अच्छे से सुलझाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. सभी अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं. जहां तक खिलाड़ियों का सवाल है तो हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपना काम ठीक तरीके से करें. यानी खुद को और बेहतर खिलाड़ी बनाएं. जब भी आपको अपने क्लब या अपने देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिले तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो.' छेत्री ने नये सत्र की तैयारियों पर उनके क्लब बेंगलुरू एफसी द्वारा आयोजित वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान यह बातें कही.

छेत्री ने यह भी कहा कि AIFF में सभी लोग हर संभव तरीके से इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं ताकि नतीजा हमारे हक में रहे. बता दें कि भारत को 11 से 30 अक्टूबर तक FIFA महिला अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करना है.

यह भी पढ़ें...

Ballon d'Or: 17 साल में पहली बार बेलोन डी'ओर अवॉर्ड का नॉमिनेशन चूके लियोनल मेसी, अब इनमें से चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

US Open 2022: कोविड वैक्सीन के विरोध में नोवाक जोकोविच ने गंवाया एक और ग्रैंड स्लैम, यूएस ओपन से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget