एक्सप्लोरर
WATCH: खूबसूरत नूपुर को पाने के लिए कुछ यूं सज-धजकर घोड़ी चढ़े भुवनेश्वर कुमार
जिंदगी के चुनिंदा लम्हे जिसका इंतज़ार हर जवां दिल को होता है उसमें एक लम्हा घोड़ी चढ़ने का ख्वाब भी होता है. और आज यही वो ख्वाब, सपना, लम्हा भुवनेश्वर कुमार जब बड़ी खुशी पूरा कर रहे थे तो माहौल में जबरदस्त की रंगीनी थी.

नई दिल्ली/मेरठ: जिंदगी के चुनिंदा लम्हे जिसका इंतज़ार हर जवां दिल को होता है उसमें एक लम्हा घोड़ी चढ़ने का ख्वाब भी होता है. और आज यही वो ख्वाब, सपना, लम्हा भुवनेश्वर कुमार जब बड़ी खुशी पूरा कर रहे थे तो माहौल में जबरदस्त की रंगीनी थी. ढोल की थाप, बैंड की गूंज के बीच भुवनेश्वर कुमार का घोड़ी चढ़ना खूब जम रहा था. भुवनेश्वर कुमार की घुड़चढ़ी से पहले बैंड बाजे वाले पूरे जोश में दिख रहे थे. उन्होंने अपने ढोल, मंजीरो की सुरीली आवाज़ों से फिज़ा में पूरे शबाब से रौनक भर दी, तभी भुवनेश्वर कुमार दूल्हे के लिबास में पूरी तरह सज-धजकर नमूदार हुए. सिर पर साफा सजा था, कोलकाता से मंगवाई गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी. स्टॉल था, जयपुर से मंगाई डिजाइनर जूतियां थी. इस पहनावे में भुवनेश्वर कुमार की खूबसूरती अपने उफान पर थी. आखिर ये गाजे बाजे क्यों न हो... ये तैयारियां क्यों न हो... खुशियों के लम्हे को शानदार से शानदार और यादगार से यादगार क्यों न बनाया जाए... शादी और उसमें बड़ी बात ये कि जिस पड़ोस की लड़की को दिल दिया, शिद्दत से चाहा, प्यार किया, अब उसे ही दुल्हन बना रहे हैं.. बचपन का प्यार जवानी में पा रहे हैं तो यकीनन ये खुशियां पहाड़ों में खिले फूलों की नहरमहाट से भरी खूशबू जैसी होने का एहसास क्यों न दे. आप भी देखिए वीडियो:
और पढ़ें
Source: IOCL






















