एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, शराब के ड्रम में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत

Motihari News: मामला मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र का है. बच्चा मूर्ति विसर्जन में गया था. घर वालों को पता नहीं था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जांच की जा रही है.

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार (05 फरवरी) की देर शाम एक ड्रम में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि ड्रम अर्धनिर्मित शराब से भरा था. इसमें डूबने से मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद हड़कंप मच गया है.

सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन में बच्चा सिकरहना नदी गया था. इस दौरान वो नदी किनारे छुपाकर रखे गए शराब के ड्रम में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के भेड़ीयारी गांव अंतर्गत वार्ड नंबर-5 निवासी मोरेलाल सहनी के पुत्र सुजय कुमार (03 साल) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 

24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश

घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने मोतिहारी सदर एसडीपीओ शिखर चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. जांच करने का निर्देश दिया है. 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद शराब कारोबारी को चिह्नित कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है. 

'मूर्ति विसर्जन जूलूस में गया था बच्चा'

मृतक सुजय कुमार की मां ललिता देवी ने बताया कि लोग भेड़ीयारी गांव से मूर्ति विसर्जन करने सिकरहना नदी गए थे. साथ में उनका बेटा सुजय कुमार भी चला गया था. इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी. वहां नदी के किनारे अर्धनिर्मित शराब का 200 लीटर का एक बड़ा ड्रम रखा हुआ था जिसमें उनका बच्चा डूब गया.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सुगौली थानाध्यक्ष से उन्हें जानकारी मिली है. प्रथम दृष्टया ड्रम में पुआल था. कोई लिक्विड नहीं था. कुछ दिन पहले इस क्षेत्र में छापेमारी भी हुई थी. पुलिस ने शराब की बात से इनकार कर रही है तो सवाल ये है कि अगर ड्रम में पुआल था तो बच्चा डूबा कैसे?

बिहार में शराबंदी की खुल गई पोल

तीन साल के सुजय कुमार की मौत ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खोलकर रख दी है. बिहार में शराबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है फिर भी शराब का धंधा रुक नहीं रहा है. शराब माफिया सुनसान इलाके में जाकर जमीन के अंदर ड्रम रखकर शराब छुपा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नीतीश कुमार की पार्टी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?

वीडियोज

Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
मां की याद में जन्मदिन पर रो रही थी काम वाली, मकान मालिक ने दोस्तों के साथ दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो वायरल
मां की याद में जन्मदिन पर रो रही थी काम वाली, मकान मालिक ने दोस्तों के साथ दिया बर्थडे सरप्राइज
Embed widget