एक्सप्लोरर

Araria Bomb Blast: अररिया में विस्फोट के बाद 5 बच्चे घायल, गेंद समझ कर उठा ली थी गठरी, खेलने के दौरान धमाका

Araria News: घायलों में एक बच्ची की हालत गंभीर है. आरडी नहर के फाटक के समीप कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे. इसी दौरान की ये घटना है. एक बम को डिफ्यूज किया गया है.

अररिया: रानीगंज प्रखंड के कालाबलुआ स्थित आरडी फाटक के समीप हुए एक तेज धमाके के बाद पांच बच्चे घायल हो गए. इसमें से एक की हालत गंभीर है. उजले रंग की एक गठरी में बम रखा था जिसे बच्चों ने गेंद समझ कर उठा लिया और खेलते ही वह फट गया. गठरी में दो बम थे. एक को डिफ्यूज कर दिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए रेफर अस्पताल रानीगंज में भर्ती कराया गया. घटना गुरुवार (05 अक्टूबर) की शाम की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की शाम करीब चार बजे कालाबलुआ वार्ड संख्या नौ के समीप आरडी नहर के फाटक के समीप कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे. इसी दौरान बच्चों ने कपड़े की गठरी देखी. बच्चे उत्साहित होकर गेंद समझकर खेलने लगे जिसके चलते यह घटना हुई है. घायलों में एक बच्ची अख्तरी प्रवीण (12 साल) की हालत गंभीर है. उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों में वार्ड संख्या दस निवासी मोहम्मद अफजल (12 साल),  सोनू कुमार (16 साल), साजिद नदाफ (07 साल) और जुल्फराज (10 साल) शामिल हैं.

जांच करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश तिवारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई विकास पासवान, मुखिया प्रतिनिधि इसराइल आदि घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. देर शाम तक टीम जांच में जुटी थी. पुलिस का कहना था पिछले दिनों कालाबलुआ में डकैती हुई थी. उसी में शामिल बदमाशों ने विस्फोटक पदार्थों को छिपाकर रखा होगा. एसडीपीओ ने कहा कि लूट कांड के सभी आरोपित अभी जेल में हैं. बच्चों ने खेलने वाली चीज समझ कर उठा लिया होगा और यह फट गया.

एक बम को किया गया डिफ्यूज

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कुल दो बम थे जिसमें से एक फटा था. दूसरे बम को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया. एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. जो भी दोषी होंगे उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Nalanda Road Accident: नालंदा में एंबुलेंस और ऑटो के बीच टक्कर, एक सवारी की मौत, 3 लोग बुरी तरह जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar: गिरफ्तार प्रेमी की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, उतरवाने के लिए बॉयफ्रेंड को लेकर आई पुलिस
Bihar: गिरफ्तार प्रेमी की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, उतरवाने के लिए बॉयफ्रेंड को लेकर आई पुलिस
JDU की अहम बैठक खत्म, निशांत भी रहे मौजूद, नीतीश कुमार को लेकर बोले संजय झा, 'कोई कन्फ्यूजन...'
JDU की अहम बैठक खत्म, निशांत भी रहे मौजूद, नीतीश कुमार को लेकर बोले संजय झा, 'कोई कन्फ्यूजन...'
बिहार-बंगाल को काट केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात पर BJP की प्रतिक्रिया, 'योजना पूरी तरह…'
बिहार-बंगाल को काट केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात पर BJP की प्रतिक्रिया, 'योजना पूरी तरह…'
बिहार CM की कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश कुमार का बख्तियारपुर दौरा, इस खास काम के लिए आ रहे
बिहार CM की कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश कुमार का बख्तियारपुर दौरा, इस खास काम के लिए आ रहे

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Nepal Election Results Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी शर्मा ओली, PM मोदी ने दी बधाई
Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी ओली, PM मोदी ने दी बधाई
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget