एक्सप्लोरर

Ganga Dashara: नदी में नहाने गए आरा के चार लोग लापता, गंगा दशहरा को लेकर घाट पर पहुंचे थे डुबकी लगाने 

Arrah News: मामला बहोरनपुर थाना क्षेत्र का है. गंगा नदी में चार लोग की डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई. वहीं, प्रशासन के अधिकारी बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे हुए हैं.

Ganga Dashara: आरा में एक बड़ा हादसा की सूचना आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार गंगा दशहरा के दिन (16 जून) गंगा नदी में नहाने के दौरान चार लोग लापता हो गए. मौके पर एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है. भोजपुर के डीएम राजकुमार ने इस घटना की पुष्टि है. कई अन्य पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घटना बहोरनपुर थाना के शिवपुर गंगा घाट की है.

भोजपुर के रहने वाले थे सभी

बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के रहने वाले चार युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गए. चारों युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. सभी युवक भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बड़ा खरौनी गांव के रहने वाले हैं. गंगा दशहरा के दिन रविवार की सुबह सभी उत्तर प्रदेश के डोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल गंज ओपी के शिवपुर गंगा घाट पर नहाने गए थे. उसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल चारों युवको की तलाश में जुटी हुई है.

लापता लोगों की तलाश जारी

वहीं, जानकारी के मुताबिक डूबने वालों में बिहिया थाना क्षेत्र के बड़ा खरौनी गांव के निवासी जवाहर गोंड का 18 वर्षीय पुत्र राम जी गोंड, स्वर्गीय लाल बाबू शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र निशु शर्मा (घर का इकलौता बेटा), रामा शंकर यादव का 21 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार और विदेशी यादव का 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव शामिल है. ये सभी एक दूसरे के दोस्त बताए जा रहे हैं. सभी गांव से एक साथ नहाने के लिए शिवपुर गंगा घाट गए थे. चारों लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है.

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी

वहीं, चश्मदीद सुरेश यादव ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे गंगा नदी में नहाने के दौरान चार लोग डूब गए. सभी लोगों की तलाश की जा रही है. घटना को लेकर सुरेश ने बताया कि गंगा नदी में नहाने के दौरान सभी वीडियो, फोटो और रील्स बना रहे थे. उसी दौरान एक गंगा नदी में डूबने लगा, जिसके बाद सभी एक एक करके एक दूसरे को बचाने में सभी डूब गए. जहां घटना घटी है वहां नदी में ज्यादा गहरा पानी है. इसकी वजह से एक एक कर सभी गंगा में समा गए. घटना की सूचना के बाद जिले के एसडीएम, एसडीपीओ जगदीशपुर और सांसद सुदामा प्रसाद भी मौके पर पहुंचे.

घटना के सूचना के बाद आरा के नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद ने अधिकारियों से मिलकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने मांग की है कि बड़े-बड़े पर्वों पर गंगा में गोताखोरों की संख्या बढ़ाई जाए और पीडि़त परिवार को 20 लाख का मुआवजा मिले.

मुआवजे को लेकर एसडीएम का आया बयान

वही, मौके पर पहुंचे जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद थी, लेकिन गंगा घाट पर अधिक भीड़ थी. एसडीआरएफ की टीम को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन गहरे पानी में जाने से चार युवक अभी तक लापता हैं. एनडीआरफ और गोताखोरों को बुलाया गया है. लगातार हमारी टीम लापता युवकों की खोजबीन कर रही है. अगर शव मिलता है तो मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'चाहे वह कोई भी हो...', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के एक्शन से खनन विभाग में हड़कंप, दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget