एक्सप्लोरर

आरा तनिष्क लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 लुटेरे समेत 10 लोग गिरफ्तार

Arrah Robbery Case: एसपी राज ने बताया कि डकैती के बाद शोरूम से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूरज मंडल की पहचान की गई थी. जो मुख्य आरोपी है. इनपुट के आधार पर उसे जम्मू से पकड़ कर लाया गया है.

Arrah Tanishq Robbery Case: आरा के चर्चित तनिष्क शोरूम लूट में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पटना एसटीएफ की मदद से लूट की घटना में शामिल एक मुख्य अपराधी समेत 10 आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया. मुख्य अपराधी अररिया का निवासी सूरज मंडल बताया जा रहा है. सूरज कस्टमर बनकर शोरुम में अंगूठी देखने के बहाने घुसा था. पुलिस ने इसके पास से दो सोने की चेन, एक अंगूठी, चार सोने का बिस्किट, एक ब्रेसलेट, सात मोबाइल, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार, घटना में प्रयुक्त एक कपड़ा बरामद किया है. इसकी जानकारी भोजपुर एसपी राज ने दी है. 

अररिया में हत्याकांड का आरोपी है मुख्य लुटेरा

एसपी ने बताया कि सूरज मंडल को सीसीटीवी फुटेज में उसे शोरूम में हथियार के बल पर लूटपाट करते देखा जा रहा है. उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. सूरज मंडल कुछ रोज पहले अररिया में एनकाउंटर में मारे गए चुनमुन झा का शागिर्द और उसके गिरोह का दाहिना हाथ भी बताया जा रहा है. सूरज के अलावा पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अमित कुमार, गौरव कुमार, मो चांद आलम, अभिषेक कुमार सुमित कुमार, अभिमन्यु कुमार उर्फ पगला, प्रीतम कुमार और हिमांशु कुमार है. 

रविवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गिरफ्तारी का खुलासा किया है. डकैती के बाद शोरूम से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूरज मंडल की पहचान की गई थी. इसके बाद से पुलिस टीम उसके पीछे लगी थी. उस बीच इनपुट के आधार पर उसे जम्मू से लाया गया है. इसके बाद कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें लूट के दौरान चार लोग की संलिप्ता है.

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और दो झोला आभूषण भी बरामद किया था, इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस, एसटीएफ और बिहार के विभिन्न जिला के पुलिस बाल की मदद से ये उपलब्धि मिली है. गिरफ्तार अभियुक्त में से चार घटनास्थल पर मौजूद थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यापन किया गया है. बाकी छह लूट गए आभूषण को रिसीव करने या प्लानिंग में जिसने मदद की है, इन सभी को गिरफ्तार किया गया है.

अब इनके पास से जो भी सामान बरामद किया गया है, उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर सभी अभियुक्त से पूछताछ की जाएगी. इसमें और कई लोगों को चिह्नित किया गया है, जिसको गिरफ्तार करना बाकी है. उन सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस कांड में अभी भी कुछ अपराधी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के बाद और सोना बरामद किया जा सकेगा.

तनिष्क शोरूम में धावा बोल कर हुई थी लूट

बता दें कि आरा के नगर थाना के शीश महल चौक के पास तनिष्क शोरूम में धावा बोल अपराधियों ने करीब अपराधियों ने 10 मार्च को करीब दस करोड़ के आभूषण की डकैती की थी. सात-आठ की संख्या में रहे अपराधियों आभूषण के अलावे कुछ नगदी और एक सिक्योरिटी गार्ड का लाइसेंसी हथियार छीन लिया गया था, हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के समीप पुलिस ने सारण जिले के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार सारण निवासी दोनों अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला आभूषण भी बरामद किया गया था. बाद में लाइनर, घटना में शामिल अपराधियों को पनाह देने वाले और एक रिसीवर सहित तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में सूरज मंडल की निशानदेही पर तीन चार अन्य संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है. कुछ अन्य जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में फर्जी एमवीआई गिरफ्तार, चालक के साथ मिलकर कर रहा था अवैध वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
Bihar News: 'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget