एक्सप्लोरर

Know Your District: रणवीर सेना और दलितों के संघर्ष की भूमि रहा है Bihar का Arwal जिला, 2001 से पहले जहानाबाद का था हिस्सा

Arwal District: कभी रणवीर सेना और दलितों के संघर्ष की भूमि रहा अरवल जिला 2001 से पहले जहानाबाद जिले का हिस्सा हुआ करता था. अब ये जिला बिहार के तीसरा सबसे छोटा जिला है.

Bihar News: अरवल (Arwal) जिला बिहार (Bihar) के मगध मंडल का सबसे छोटा जिला है. ये जिला गया (Gaya) जिले के ठीक उत्तर में स्थित है. बिहार के दक्षिणी भाग में स्थित ये जिला 2001 में जहानाबाद (Jehanabad) से अलग होकर अस्तित्व में आया. 

इतिहास

  • गया मंडल के अन्य जिलों की तरह अरवल भी बिहार के नक्सल (Naxalite) प्रभावित जिलों में रहा है. 1997 से ही ये जिला रणवीर सेना (Ranvir Sena) और दलितों के संघर्ष की भूमि रहा है.
  • 25 जनवरी 1999 को यहां पर शंकर विगहा नरसंहार हुआ. पूरे राज्य में इसकी खूब चर्चा हुई. तब सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) सहित अन्य नेता यहां आए थे. उसके बाद अगस्त 2001 में अरवल को जिला बनाया गया. उससे पहले ये जहनाबाद का अनुमंडल हुआ करता था. 

आबादी

  • 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य का तीसरे सबसे कम आबादी वाला जिला है.
  • अरवल जिले की कुल आबादी 7,00,843 है. जिसमें से पुरुष (Male) की जनसंख्या 3,63,497 और महिलाओं (Female) की जनसंख्या 3,37,346 है.
  • जिले की कुल आबादी में से 67.43 फीसदी आबादी साक्षर है. जिसमें पुरुष साक्षरता दर 79.06 फीसदी और महिला साक्षरता दर 54.85 फीसदी है.
  • इस जिले में कुल एक हजार पुरुषों पर महिलाओं का अनुपात 928 है. 

क्षेत्र

  • अरवल जिले का कुल क्षेत्रफल 634.25 वर्ग किमी है. जिसमें से 495.20 वर्ग किमी क्षेत्र कृषि योग्य भूमि है.
  • अरवल जिले के अंतर्गत पांच प्रखंड अरवल (Arwal), कलेर (Kaler), करपी (Karpi), कुर्था (Kurtha) और बंशी हैं. जबकि जिले में 65 पंचायतों के अंदर कुल 335 गांव स्थित हैं.
  • इस जिले में दो विधानसभा अरवल और कुर्था हैं वहीं ये जिला जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 

भाषा

  • मगह मंडल का हिस्सा रहे अरवल जिले की मुख्य भाषा हिंदी (Hindi) और मगही (Magahi) है.
  • मगही यहां की स्थानीय भाषा भी है. हालांकि भोजपुर (Bhojpur) जिले से जुड़े होने के कारण कुछ पंचायतों में भोजपुरी (Bhojpuri) भाषा का भी प्रचलन है. 

नदी

  • इस जिले में केवल सोन नदी (Sone River) है. जहां से लाल बालू (Sand) का बड़ी मात्रा में खन्न होता है.

धार्मिक स्थल

  • जिले की प्रमुख धार्मिक स्थल मखदुम शाह का मजार को माना जाता है. जो कि जिले की एक मात्र नदी सोन के तट पर स्थित है.
  • कहा जाता है कि 13वीं शताब्दी में यहां मखदुम साहब आए थे. इसके अलावा फखरपुर पंचायत में स्थित फखरपुर मंदिर भी हिंदूओं का धार्मिक स्थल है. 

अर्थव्यवस्था

  • कृषि योग्य भूमि की अधिकता होने एवं मिट्टी के उपजाऊ होने के कारण कृषि अरवल जिले की अर्थव्यवस्था और लोगों की आय का प्रमुख जरिया है.
  • यहां की प्रमुख फसलों में धान,गेहूं एवं मक्का है. इसके अलावा यहां कुछ दलहन फसलों की खेती भी होती है. हालांकि अब बालु खन्न भी यहां के अर्थव्यवस्था में आय का एक स्त्रोत है.  

ट्रांसपोर्ट

  • यातायात व्यवस्था की बात करें तो ये जिला राजधानी पटना सहित सीमावर्ती जिलों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है.
  • राजधानी पटना से अरवल जिला मुख्यालय की दूरी करीब 65 किमी है. इस जिले से नेशनल हाईवे 139 होकर गुजरती है.

यह भी पढ़ें

Know Your District: बिहार का 19वां सबसे बड़ा जिला है अररिया, जानें कैसे पड़ा ये नाम, 1990 से पहले था पूर्णिया का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई...'
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आपको दिक्कत नहीं होगी'

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget