एक्सप्लोरर

मुसलमानों पर दिए गए ललन सिंह के बयान से उठा सियासी तूफान, सामने आई ओवैसी और लालू की पार्टी

Bihar Politics: आरजेडी का कहना है कि जेडीयू कहीं न कहीं बीजेपी के विचारों के साथ खड़ी हो गई है. उधर एआईएमआईएम नेता अख्तरुल ईमान ने कहा कि संवैधानिक पद का अपमान किया गया है.

Lalan Singh Statement on Muslim: जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए क्या-क्या नहीं किया. यह जानते हुए कि वोट नहीं देते हैं फिर भी काम करते हैं. क्योंकि नीतीश कुमार बिहार के बारे में सोचते हैं न कि किसी एक समुदाय के लिए सोचते हैं. ललन सिंह ने मुजफ्फरपुर में बीते रविवार (24 नवंबर) को यह बयान दिया. उनके इस बयान के बाद बिहार में सियासी तूफान उठ गया है. असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी ने हमला बोला है.

'ललन सिंह ने संवैधानिक पद का अपमान किया'

ललन सिंह के बयान पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने सोमवार (25 नवंबर) को कहा कि वो संवैधानिक पद का अपमान किया है. आरएसएस और बीजेपी से अपने गहरे रिश्ते का सबूत दिया है. उनका ये मुस्लिम विरोधी बयान कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि ये लोग मुसलमानों का वोट लेने के लिए खुद को हितैषी बताते हैं, लेकिन मुसलमानों को दिग्भ्रमित करने और भय के माहौल में लाने की कोशिश कर रहे हैं.

आरजेडी ने कहा- 'बीजेपी के विचारों के साथ जेडीयू खड़ी'

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी ललन सिंह के बयान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के नेता ललन सिंह का ये बयान कि मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते हैं यह स्पष्ट करता है कि जेडीयू कहीं न कहीं बीजेपी के विचारों के साथ खड़ी हो गई है.

इस विवाद पर बीजेपी ने भी जवाब दिया है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपनी व्यथा बताई है. जरूर उन्होंने महसूस किया होगा तभी उन्होंने यह कहा है. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने जितनी योजना समाज के लिए लाई उन सबका लाभ अल्पसंख्यक को मिला. अल्पसंख्यक समाज उससे लाभान्वित भी हुआ. एक पार्टी विशेष द्वारा उनको भय दिखाकर वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल किया जा रहा है जो अनुचित है. 

यह भी पढ़ें- अरशद मदनी के बयान के बाद अख्तरुल ईमान का बड़ा बयान, CM नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget