एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: कार्यक्रम में बदइंतजामी को लेकर जमकर बरसे अश्विनी चौबे, कहा- बिहार सरकार चाहती थी कि...

Ashwini Choubey News: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में व्यवस्था में कमी को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक इंतजाम भी अच्छा नहीं दिखा.

कैमूर: कैमूर जिले के भभुआ शहर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि वहां पहले से ही बाबा बागेश्वर धाम की सभा को लेकर हल्ला मचाए हुए थे. उनके आने के बाद किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई. ट्रैफिक इंतजाम भी अच्छा नहीं दिखा.

सनातन धर्मावलंबियों को रोकने का प्रयास किया गया. उन्होंने दावा किया कि ऐसे कार्यक्रम से आतंकवाद खत्म होगा. अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया कि देश के अंदर राष्ट्रीयता का भाव जागृत होगा, लेकिन इन बुजदिल लोगों का कार्यक्रम को देखकर हवा उड़ गई है. उनको दंडवत करने के लिए पहुंचना पड़ेगा. अश्विनी चौबे ने कहा ''संत लोगों को कहते हैं जेल में डालेंगे दम है तो डाल दो, 50 लाख से अधिक लोग हैं. कितने लोगों के लिए जेल बनवाओगे. सरकार समाप्त हो जाएगी. हल्के में मत लो.'' 

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सोमवार यानी 15 मई को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को पूरी तरह विफल करने की योजना थी. उनके दांत खट्टे हो गए जब स्वामी धीरेंद्र शास्त्री पटना आए तो लाखों में भीड़ उमड़ी थी. उनके इस कार्यक्रम में बिहार के कोने-कोने से लोग आए हैं. देशभर से भी लोग यहां पहुंचे हुए हैं. उनके इस कार्यक्रम को लेकर सरकार द्वारा ट्रैफिक की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. हमको खुद पटना दानापुर से आने में 2 घंटा विलंब हो गया. दूसरे मार्ग पकड़कर मुझे आना पड़ा.

अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार चाहती थी कि कार्यक्रम फेल हो जाए. बिहार सरकार पहले ही इनके कार्यक्रम को लेकर बवंडर मचा रखी थी.   अश्विनी चौबे ने कहा- उस समय भी कहा था किस मां के लाल में दम है कि सनातन धर्मावलंबियों को रोकेगा. सनातन धर्म संस्कृति के आगे ही देश आगे फलेगा फूलेगा.' आतंकवाद को भी हम रोक पाएंगे और देश के अंदर जो राष्ट्रीयता का भाव है वह जागृत होगा लेकिन यह बुजदिल लोगों को समझ में नहीं आता है देर से समझ आता है.

अश्विनी चौबे ने कहा कि इनकी हवा उड़ जाएगी क्या नहीं किए थे रोकने के लिए. उन्हें समर्पित होना पड़ेगा दंडवत करने के लिए उनको पहुंचना ही पड़ेगा. बागेश्वर बाबा सभी लोगों के हैं लेकिन यह लोग सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति अपनाते हैं अगर भारत के संत कहीं घूम रहा है तो उन्हें जेल में डालेंगे उनके दल के लोग यही करते हैं. अगर हिम्मत है तो डाल कर देख लो उनको 50 लाख से लेकर करोड़ों लोग को जेल भेजोगे तो हवा में चले जाओगे और सरकार ही समाप्त हो जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के नाम पर छिड़े विवाद में कूदे प्रशांत किशोर, BJP पर कसा तंज, भगवान राम का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
UP Weather: यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
Embed widget