एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाही और चालक बुरी तरह जख्मी

Excise Department: उत्पाद विभाग की टीम पर हमले की सूचना के बाद विभाग की पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया. जख्मी सिपाही और ड्राइवर का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

Attacked On Excise Department Constable: नवादा में रविवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी. इसी दौरान दो युवक बाइक से आ रहे थे. इन्हें जांच के लिए रुकने को कहा गया, लेकिन दोनों युवक भागने लगे. इसके बाद उत्पाद विभाग के सिपाही और चालक युवक का पीछा करते हुए यादव चौक से अंदर की ओर चले गए. जहां दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुषों ने उत्पाद विभाग के सिपाही और चालक पर हमला कर दिया. घटना के बाद घायल सिपाही और चालक का सदर अस्पताल नवादा में प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है. 

घायल सिपाही और चालक का चल रहा इलाज

उत्पाद विभाग के एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहन जांच के समय दो लड़के बाइक पर बैठकर आ रहे थे, जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह दोनों वहां से भागने लगे थे. इसके बाद मेरे एक सिपाही और ड्राइवर ने दोनों को दौड़कर कर पकड़ने की कोशिश की. इसी दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने आकर मेरे सिपाही और ड्राइवर के साथ मारपीट की. सिपाही के गले में रहे 83 हजार रुपये की सोने की चैन भी छीन ली गई.  जख्मी सिपाही की पहचान किट्टू कुमार सिंह और जख्मी ड्राइवर की पहचान आकाश कुमार के रूप में की गई है.

उत्पाद विभाग की टीम पर हमले की सूचना के बाद विभाग की पुलिस मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मौके पर पहुंचकर उत्पाद विभाग की टीम ने जख्मी सिपाही और ड्राइवर को सरकारी अस्पताल में लाकर इलाज करया है. वहीं हमला करने वाले दोनों युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उत्पाद विभाग को कामयाबी भी हासिल हुई है, जहां एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

हिरासत में  लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी 

हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद हमला करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी. बता दें कि उत्पाद विभाग का एक सिपाही ज्यादा जख्मी हुआ है. कमर, सिर और हाथ में चोट लगी है. काफी संख्या में महिला पहुंच गई थीं और पुरुष सिपाही के साथ महिला बल नहीं रहने के कारण ही इस तरह की घटना घटी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: '...तो आप कुछ करिए न', तेजस्वी यादव पर गजब भड़कीं शांभवी चौधरी, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा चलाने से पहले लेनी पड़ेगी इजाजत
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा चलाने से पहले लेनी पड़ेगी इजाजत
दिल्ली आबकारी नीति: केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत पर RJD का बड़ा बयान, 'धीरे-धीरे सब…'
दिल्ली आबकारी नीति: केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत पर RJD का बड़ा बयान, 'धीरे-धीरे सब…'
Nawada News: अंधेरे में डूब गया नवादा का ये गांव, बिजली विभाग ने काट दी सबके घर की लाइट, क्या है मामला?
अंधेरे में डूब गया नवादा का ये गांव, बिजली विभाग ने काट दी सबके घर की लाइट, क्या है मामला?
Bihar-Bengal Division: नए राज्य की चर्चा के बीच BJP नेता शाहनावज हुसैन का बड़ा बयान, 'बिहार बड़ा राज्य है और…'
नए राज्य की चर्चा के बीच BJP नेता शाहनावज हुसैन का बड़ा बयान, 'बिहार बड़ा राज्य है और…'

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Friday Box Office Live: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन
फ्राइडे को 'ओ रोमियो' ने जमाई धाक, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
Isha Ambani Necklace: 250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
Embed widget