एक्सप्लोरर

Nalanda Crime:नालंदा में दिनदहाड़े ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, पत्नी से चल रहा था तलाक का मामला

Auto Driver Shot Dead: गया में वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Nalanda News: बिहार के नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ऑटो चालक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. गुरुवार को घटना चंडी थाना क्षेत्र के सैदवरही गांव के पास हुई है. बदमाशों ने ऑटो चालक धर्मवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. मृतक धर्मवीर यादव चंडी थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा गांव का निवासी था. गुरुवार को वह हिलसा कोर्ट से एक मुकदमे की सुनवाई के बाद अपने घर लौट रहा था.

कोर्ट से घर लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि पिछले आठ-दस वर्षों से धर्मवीर यादव और उनकी पत्नी के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसकी फाइनल सुनवाई का दिन था. कोर्ट से लौटते समय जब वह सैदवरही गांव के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही धर्मवीर जमीन पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाला. हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि ऑटो चालक को सिर और कंधे में दो गोली लगी है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. 

दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है. स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है. ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. वहीं पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है.

पुलिस फिलहाल इस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है, प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि धर्मवीर यादव का अपनी पत्नी से लंबे समय से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था. इस केस की फाइनल सुनवाई थी. ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या का संबंध कोर्ट केस से जुड़ा है या फिर इसमें कोई और एंगल है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में NIA की छापेमारी, महाराष्ट्र में 122 करोड़ के बैंक घोटाले का तार बिहार से जुड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kangana Ranaut: पप्पू यादव के 'चखना-चटनी' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'अब समय…'
पप्पू यादव के 'चखना-चटनी' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, पूर्णिया सांसद को दे दी ये चुनौती
Bihar News: जमीन सर्वे में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का नया प्लान, अब यह होगा बड़ा कदम
बिहार: जमीन सर्वे में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का नया प्लान, अब यह होगा बड़ा कदम
नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने JDU के लिए कह दी बड़ी बात, 'मैं अपने हिस्से का अंशदान…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने JDU के लिए कह दी बड़ी बात, 'मैं अपने हिस्से का अंशदान…'
Bihar News: समृद्धि यात्रा के चौथा का आखिरी दिन, गया से औरंगाबाद तक नीतीश कुमार का मेगा दौरा
Bihar: समृद्धि यात्रा के चौथा का आखिरी दिन, गया से औरंगाबाद तक नीतीश कुमार का मेगा दौरा

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईद पर मस्जिद अल-अक्सा रहेगी बंद, अमेरिका का खतरनाक 'USS बॉक्सर' ईरान की ओर रवाना, इजरायल में गूंजे सायरन
LIVE: ईद पर मस्जिद अल-अक्सा रहेगी बंद, अमेरिका का खतरनाक 'USS बॉक्सर' ईरान की ओर रवाना, इजरायल में सायरन गूंजे
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
टोंक की मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
Saudi Arab Oil Impact: तेल की किल्लत से सऊदी अरब की तिजोरियां भरीं! फिर भी तीन वजहों से खुश नहीं, दुनिया में बदनामी का डर क्यों?
तेल की किल्लत से सऊदी अरब की तिजोरियां भरीं! फिर भी तीन वजहों से खुश नहीं, बदनामी का डर क्यों?
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2 Live: सुबह 10 बजे तक 'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन 32 करोड़, दूसरे दिन 'धुरंधर 2' से पिछड़ जाएगी फिल्म?
सुबह 10 बजे तक 'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन 32 करोड़, दूसरे दिन 'धुरंधर 2' से पिछड़ जाएगी फिल्म?
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के स्टाफ को मिली धमकी, बंगाल में मुर्शिदाबाद से आया फोन, हड़कंप
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के स्टाफ को मिली धमकी, बंगाल में मुर्शिदाबाद से आया फोन, हड़कंप
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
घर, गाड़ी से लेकर सैलरी तक... 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें कितना पड़ेगा असर?
घर, गाड़ी से लेकर सैलरी तक... 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें कितना पड़ेगा असर?
Embed widget