एक्सप्लोरर

Bihar: बांका में शराब के नशे में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Banka News: बांका के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शराब पीकर आने वाले प्राचार्य पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान प्राचार्य के 900 एमजी शराब पीने की पुष्टि हुई है.

Bihar News: बिहार के बांका जिले के रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना अंतर्गत कोतवाली स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद प्राचार्य को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा गया है. नवादा बाजार सहायक थाना के थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज परिसर से किसी ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी थी कि शराब के नशे में धुत होकर कॉलेज प्राचार्य राजेश कुमार हो-हंगामा कर रहे हैं, लगातार कॉल आने के बाद इसके सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची.

इसके बाद प्राचार्य को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने प्राचार्य की रजौन सीएचसी ले जाकर जांच करवाई. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम ने प्राचार्य के शराब के नशे में होने की पुष्टि की. इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.

900 MG से अधिक पाई गई शराब सेवन की मात्रा
रजौन सीएचसी में कार्यरत्त डॉ. शाहनवाज आलम ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर यंत्र से जांच के क्रम में 900 एमजी से अधिक शराब सेवन की मात्रा पाई गई है. इधर कॉलेज प्राचार्य के शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में हो हल्ला देखा गया. इसको लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी रहने के बावजूद शिक्षा के मंदिर में प्राचार्य की ऐसी करतूत से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. 

डायल 112 पर कॉल कर दी सूचना
सूत्रों की मानें तो कॉलेज प्राचार्य राजेश कुमार आए दिन शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते रहते थे, जिसके बाद शराबी प्राचार्य से परेशान होकर कॉलेज के ही किसी सदस्य ने डायल 112 पर कॉल करके इसकी सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें: ‘चतुराई, चालाकी और फ्रॉडिज्म की राजनीति का...’ डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने AAP पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
JDU सांसद के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान से सियासी हलचल तेज, सरकार चाह रही चालू हो जाए दारू?
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget