एक्सप्लोरर

बिना बैंड-बाजा और बारात के अकेले ही शादी का लिया फैसला, साइकिल से पहुंचा दुल्हन के घर

दूल्हे के साइकिल से पहुंचने के बाद दुल्हन के परिजनों ने पूरे रीतिरिवाज के साथ दूल्हे का स्वागत किया. दूल्हे गौतम के इस कदम की जानकारी जब शंभूगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन को हुई तो वो खुद शादी समारोह में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया.

बांका: बिहार में कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक समारोहों को कुछ दिन टालने या समारोह में कम लोगों के शामिल होने की अपील की है. इस बीच, एक युवक ने मुख्यमंत्री की बातों पर अमल करते हुए बिना बैंड-बाजा और बाराती के अकेले ही शादी का फैसला लिया और साइकिल से अपनी दुल्हन के घर पहुंच गया. दूल्हे और दुल्हन ने सात फेरे लिए और सुबह अपनी दुल्हन को भी साइकिल से ही विदा करवाकर दूल्हा अपने घर ले आया.

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के नयागांव पंचायत के उचकागांव के रहने वाले अनिल तांती के पुत्र गौतम कुमार (24) की शादी पिछले साल जनवरी में ही बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के भरतशिला गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव तांती की पुत्री कुमकुम कुमारी से तय हुई थी. लेकिन, कोरोना महामारी की वजह से उस समय ये शादी टल गई. इस साल भी जब विवाह का लग्न प्रारंभ हुआ, कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी और फिर लॉकडाउन लग गया. इसके बाद फिर गौतम की शादी टल गई. इधर, गौतम ने इस बार शादी करने का फैसला ले लिया.

इस शादी की आसपास के इलाकों में खूब चर्चा हो रही है

गौतम ने अपने फैसले को मूर्तरूप देने के लिए शुक्रवार को बिना बैंड बाजा और बारात के खुद सेहरा पहनकर साइकिल से 24 किलोमीटर दूर बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के भरतशिला गांव पहुंच गया. दूल्हे के साइकिल से पहुंचने के बाद दुल्हन के परिजनों ने पूरे रीतिरिवाज के साथ दूल्हे का स्वागत किया. इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने तत्काल पंडित और नाई बुलाया और उसी दिन शादी की सभी रस्में पूरी की गई. बिना किसी साथी, बैंड-बाजा और बारात के गौतम और कुमकुम ने सात फेरे लिए. इसके बाद शादी की रस्म भी पूरी की.

दूल्हे गौतम के इस कदम की जानकारी जब शंभूगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन को हुई तो वो खुद शादी समारोह में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और पुरस्कार भी दिए. प्रभात रंजन ने कहा, ''एक ओर जहां सरकार अभी भीड़ भाड़ में जाने से लोगों को बचने की अपील कर रही है, वहीं गौतम की यह पहल सराहनीय है. गौतम की शादी भी हो गई और किसी को कोई परेशानी भी नहीं हुई है.'' उन्होंने कहा कि बांका जिला प्रशासन दुल्हन के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इनाम की सिफारिश करेगा. इधर, गौतम के इस कदम की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं और इस शादी की आसपास के इलाकों में खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें-

जीतन राम मांझी की 'अटपटी' मांग, कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर भी हो PM मोदी की फोटो

RJD विधायक ने कहा- मुझे भी पप्पू यादव की ही तरह गिरफ्तार कर ले बिहार सरकार, मैं भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
बिहार: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
नीतीश कुमार का जिक्र कर राजेश राम का बड़ा बयान, 'कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं...'
'BJP ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया', कांग्रेस नेता राजेश राम ने साधा निशाना
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार JDU को कैसे मजबूत करेंगे? खुद बताया प्लान, कहा- 38 जिलों में...
निशांत कुमार JDU को कैसे मजबूत करेंगे? खुद बताया प्लान, कहा- 38 जिलों में...

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget