एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय में 4 लोग आग में झुलसे, 1 की मौत, पीड़ित ने पड़ोसी पर पेट्रोल डाल जलाने का लगाया आरोप

Begusarai News: मामला बलिया थाना क्षेत्र का है. आग में जलने की घटना में सत्ती चौड़ा मोहल्ले निवासी मोहम्मद अब्दुल सत्तार के बेटे मोहम्मद सबीर की मौत हो गई.

Bihar News: बेगूसराय में सोमवार की रात एक घर में आग लग गई. घर में चार लोग सो रहे थे. इस घटना में चारों लोग झुलस गए. दो लोग बुरी तरह झुलस गए तो दो मामूली रूप से झूलसे हैं. आग में झुलसे लोगों का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम मे चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार एक की मौत हो गई. मामला जिले के बलिया थाना क्षेत्र के सत्ती चौड़ा मोहल्ले का है. वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है.

पीड़ित ने सुनाई पूरी घटना

बलिया थाना के सत्ती चौड़ा मोहल्ले के निवासी मोहम्मद अब्दुल सत्तार ने बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहा था. उसी वक्त घर में पेट्रोल का गंध आया और आग का धुंआ घर में फैलने लगा. सभी को घर में उठाने लगा. उसके बेटे मोहम्मद सबीर आग को देख बुझाने की कोशिश करने लगा जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया. अपने पति को झूलसते देख उसकी पत्नी और बच्चे भी आग की लपेट मे आ गए जिससे सभी बुरी तरह झुलस गए.

झुलसने के बाद सभी का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम मे चल रहा है. मोहम्मद अब्दुल सत्तार ने बताया कि उसके पड़ोसी मोहम्मद शब्बीर से एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. उसी से हमेशा जमीन को लेकर विवाद होता रहता था. इसी कारण मोहम्मद शब्बीर ने घर में पेट्रोल छींट कर आग लगा दी. ताकि हम सभी की आग की चपेट में आने से मौत हो जाए. वहीं, इस घटना में इलाज चल रहे मोहम्मद अब्दुल सत्तार के बेटे मोहम्मद सबीर की मौत हो गई.

पुलिस ने क्या कहा?

एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि इलाज के दौरान मो. सबीर की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बलिया थाना के सत्ती चौड़ा मे हुई घटना की सूचना मिली है. इस संबंध में आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही पूरे घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Gaya News: कॉरिडोर से तीर्थ शहर गया का बदलेगा कायाकल्प, बजट में ऐलान पर स्थानीय बोले- बढ़ेगा पर्यटक उद्योग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget