एक्सप्लोरर

नित्यानंद राय के भांजे की हत्या के मामले में सामने आई बड़ी बात, पिता ने खुद बताया सब कुछ

Nityanand Rai Nephew Murder: विश्वजीत और जयजीत के पिता रघुनंदन यादव ने कहा कि गोली पहले किसने चलाई ये वो नहीं देख पाए. वे घर के अंदर थे. आपस में ही बैठकर बंटवारा किया गया था.

Nityanand Rai Nephew Murder Case: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों ने गुरुवार (20 मार्च, 2025) की सुबह एक-दूसरे पर गोली चला दी. इस घटना में एक भाई विश्वजीत की मौत हो गई. वहीं दूसरा भाई जयजीत गोली लगने से घायल है. उसका इलाज चल रहा है. नित्यानंद राय की चचेरी बहन के नवगछिया स्थित जगतपुर गांव में यह घटना हुई है. इस हत्याकांड से जुड़ी कई बातें सामने आईं हैं. 

हत्या के पीछे नल से पानी भरने का विवाद सामने आया था. जमीन को लेकर विवाद की बात भी कही जा रही थी. अब विश्वजीत और जयजीत के पिता रघुनंदन यादव ने पूरी बात बताई है. रघुनंदन यादव ने कहा कि सुबह (गुरुवार को) में दोनों भाई के बीच क्या हुआ ये तो हम नहीं देख सके. गोली की आवाज जब आई तो हम घर से बाहर निकले. दोनों भाई एक-दूसरे से उलझे हुए थे. दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए तत्पर थे. दोनों ने एक-दूसरे को गोली मार दी.

हुआ था बंटवारा… खाली करना था घर

पिता रघुनंदन यादव ने कहा कि बीते बुधवार को भी पानी को लेकर विवाद हुआ था. औरतों में लड़ाई हुई थी इसके बाद बात मर्दों (पुरुष) तक पहुंच गई. जमीन का कोई विवाद नहीं है. बंटवारे की कोई बात नहीं है. सब कुछ हो गया था. जून में हम लोग घर छोड़ने वाले थे. घर उसी (मृतक विश्वजीत) के हिस्से में गया था. वो अपना जो होता करता.

इस सवाल पर कि कहां पर पंचायत हुई थी? या निर्णय कोर्ट ने दिया था? इस पर पिता ने कहा कि आपस में ही बैठकर बंटवारा किया गया था. रघुनंदन यादव ने आगे कहा कि जो बेटा घायल है उसे पटना रेफर किया गया है. पत्नी को हाथ में गोली लगी है. उन्होंने कहा कि गोली पहले किसने चलाई ये वो नहीं देख पाए. वे घर के अंदर थे. बताया कि दोनों (भाई) के पास छोटा हथियार था.

नित्यानंद राय के बड़े भाई ने की थी पंचायत

वहीं इस मामले को लेकर मृतक विश्वजीत के ससुर सुनील कुमार ने कहा कि हम बाहर थे. घर आए तो जानकारी मिली कि उनके दामाद को गोली मार दी गई है. वे पत्नी को लेकर भागलपुर पहुंचे. कहा कि घटना का कारण कुछ पता नहीं है. पिछले छह महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. कई बार फोन के माध्यम से उन्होंने अपने दामाद को भी समझाया था. नित्यानंद राय के बड़े भाई ने भी आकर पंचायत की थी.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के घर खूनी खेल, दो भांजों ने एक-दूसरे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget