एक्सप्लोरर

Pawan Singh Divorce News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति का नहीं होगा तलाक? सामने आई ये बड़ी खबर

Pawan Singh Jyoti Singh Divorce News: पवन सिंह के मैनेजर दीपक सिंह ने कहा है कि ज्योति सिंह से संबंधों में सुधार हो रहा है. हम लोग यही मनाएंगे कि दोनों (पवन सिंह और ज्योति) एक साथ रहें.

पटना: भोजपुरी (Bhojpuri) के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच सुलह हो गई है. बहुत जल्द दोनों एक साथ रहने लगेंगे. गुरुवार (22 फरवरी) को सोशल मीडिया (Social Media) पर अचानक इस तरह का दावा किया जाने लगा. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह और ज्योति सिंह की तस्वीरें शेयर की हैं.

राजीव कुमार सिंह ने फेसबुक पर पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, "भाई एक बार फिर से अपनी जिंदगी की शुरुआत करने जा रहा है ज्योति जी के साथ." वहीं भोजपुरी सिंगर निरंजन विद्यार्थी ने फेसबुक पर लिखा है, "अब किसी की नजर ना लगे आप दोनों की जोड़ी को. अब दोनों एक हो गए."

Pawan Singh Divorce News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति का नहीं होगा तलाक? सामने आई ये बड़ी खबर

सोशल मीडिया के दावे में सच्चाई कितनी?

एबीपी न्यूज़ ने सच्चाई जानने के लिए पवन सिंह के मैनेजर दीपक सिंह को फोन लगाया. सोशल मीडिया पर चल रही बातों को लेकर उनसे सवाल किया गया कि क्या पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ रहने का फैसला कर लिया है? सोशल मीडिया पर जो चल रहा है उसका दीपक सिंह ने खंडन नहीं किया. दीपक सिंह ने कहा कि दोनों के संबंधों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. समय आने पर सब पता चल जाएगा. सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है इस पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता. मैं बस यही कह सकता हूं कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के संबंधों में सुधार हो रहा है. हम लोग यही मनाएंगे कि संबंध में सुधार हो जाए. दोनों एक हो जाएं.

आरा कोर्ट में चल रहा पवन सिंह और ज्योति के तलाक का केस

बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का आरा कोर्ट में तलाक का मामला कई दिनों से चल रहा है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. तलाक के मामले को लेकर आरा फैमिली कोर्ट की जज श्वेता सिंह के सामने ज्योति सिंह ने कई बार हाजिरी लगाई. अपनी गवाही भी दी. पवन सिंह के अधिवक्ता सुदामा सिंह और ज्योति सिंह के अधिवक्ता विशु दर पांडेय कोर्ट के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं.

खबर आई थी कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तीन करोड़ रुपये और नोएडा में एक घर मांगा है. हालांकि पवन सिंह ने सहूलियत के हिसाब से ज्योति को एक करोड़ रुपये देने की बात कही थी. पवन सिंह के वकील सुदामा सिंह के अनुसार केवल मीडिया के सामने ही ज्योति सिंह पवन सिंह के साथ रहने की बात करती हैं, लेकिन हकीकत ऐसा नहीं है.

गौरतलब हो कि पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की है. इससे पहले उनकी एक पत्नी का देहांत हो चुका है. इसके बाद पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले राम बाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से 7 मार्च 2018 को शादी की थी. ज्योति सिंह ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है. पवन सिंह और ज्योति की फैमिली एक-दूसरे को अच्छे से जानती है. अब देखना होगा कि आगे क्या कुछ सामने आता है.

यह भी पढ़ें- Bihar: गया में शादी के कार्ड पर लिखवाया अनोखा संदेश, हर जगह हो रही चर्चा, डीएम-एसएसपी ने भी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget