एक्सप्लोरर

Pappu Dev Death: कांग्रेस का बड़ा आरोप- CM नीतीश ने कराई पप्पू देव की हत्या, CBI करे पूरे मामले की जांच

कांग्रसे सांसद ने कहा, " नीतीश कुमार की सरकार भी इन सभी चीजों को आंख बंद करके देख रही है. ऐसा लगता है कि ये सरकार संपोषित हत्या है. सरकार में बैठे लोगों ने ये हत्या कराई है."

पटना: बिहार के सहरसा जिले के दौरे पर आए कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर बड़ा आरोप लगाया है. कोसी का आतंक कहे जाने वाले पप्पू देव की मौत मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पप्पू देव की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई, लेकिन सरकार इस पर चुप है तो क्या नीतीश कुमार ने खुद उनकी हत्या कराई है. हाईकोर्ट की निगरानी में इस पूरे मामले की जांच करानी चाहिए या फिर सीबीआई जांच में दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए.

नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि हम मामले की जानकारी लेने के लिए यहां आए थे. यहां आकर जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखा उसमें साफ है कि पुलिस कस्डटी में किए गए टॉर्चर के कारण उनकी मौत हुई है. ऐसा 400 साल पहले होता था. लोकतांत्रित व्यवस्था में तो पुलिस पर लोग भरोसा करते हैं. लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक का काम करने लगे तो लोग कहां जाएंगे. नीतीश कुमार की सरकार भी इन सभी चीजों को आंख बंद करके देख रही है. ऐसा लगता है कि ये सरकार संपोषित हत्या है. सरकार में बैठे लोगों ने ये हत्या कराई है, इसलिए मुख्यमंत्री चुप बैठे हुए हैं.

Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक से पहले कोरोना पॉजिटिव मिले 4 मंत्री, दोनों डिप्टी सीएम भी संक्रमित

उन्होंने कहा, " हम मांग करते हैं कि या तो मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में हो या फिर सीबीआई पूरे मामले की जांच करे. तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा. मामले से संलिप्त बड़े पुलिस अधिकारी और नेताओं का सच सामने आना चाहिए और उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए." 

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीते दिनों कुख्यात पप्पू देव और उसके साथी हथियार के बल पर सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सराही मोहल्ले में जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि कुछ बदमाश फरार हो गए. गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि इसमें पप्पू देव भी शामिल था. ऐसे में पुलिस ने बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा गांव स्थित पप्पू देव के घर पर दबिश दी और वहां से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया.

पुलिस का कहना है कि वो (पप्पू देव) मुठभेड़ के दौरान भाग रहा था. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इस दौरान मौके पर ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ के वक्त उसके कई साथी भी थे. हालांकि, लोगों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में पप्पू देव की मौत सामान्य घटना नहीं है. परिजनों के मुताबिक पुलिस के टॉर्चर से पप्पू देव की मौत हुई है. इसके लिए पुलिस जिम्मेदार है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: क्या आईजीआईएमएस और एम्स की ओपीडी में दिखाना चाहते हैं? जानिए- क्या होगा अब रजिस्ट्रेशन का तरीका

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget