एक्सप्लोरर

KK Pathak Big Action: बिहार के सभी डीईओ और डीपीओ के वेतन पर लगी रोक, ये एक गलती पड़ी भारी

Bihar ACS KK Pathak: शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव ने पत्र जारी कर सभी डीईओ और डीपीओ (स्थापना) से स्पष्टीकरण की मांग की है. 24 घंटे में जवाब देना है.

KK Pathak News: बिहार के शिक्षा विभाग में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ स्थापना) के वेतन पर रोक लगा दी गई है. एक गलती भारी पड़ी है. बताया जाता है कि इनकी लापरवाही के कारण शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. इसको लेकर केके पाठक ने समीक्षा की थी जिसमें पदाधिकारी की शिथिलता पाई गई. इसको लेकर केके पाठक काफी नाराज हो गए. अब शिक्षा विभाग सख्त हो गया है.

विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इस मामले में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव ने मंगलवार (30 अप्रैल) को पत्र जारी कर सभी डीईओ और डीपीओ (स्थापना) के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है.

जारी किए गए पत्र में क्या कहा गया है?

विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि बीते 29 अप्रैल को विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से टीआरई-1 और टीआरई-2 के तहत नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के वेतन भुगतान से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सभी जिलों के विद्यालय अध्यापकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया लंबित पाई गई, जबकि इन अध्यापकों का वेतन भुगतान अविलंब करने आदेश पहले ही दिया जा चुका है. नियोजित शिक्षकों का भी वेतन भुगतान लंबित पाया गया.

पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि विभाग के अपर मुख्य सचिव के कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण टीआरई-1 और टीआरई-2 के तहत नियुक्त अध्यापकों एवं नियोजित शिक्षकों का समय पर वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने कार्रवाई की है.

ऐसे में सभी डीईओ और डीपीओ (स्थापना) से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. स्पष्टीकरण पर निर्णय होने तक अप्रैल 2024 के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है. कार्रवाई के लिए पत्र जारी होने के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय व प्रखंडों में विभाग के पदाधिकारी व कर्मी संबंधित कार्यों को लेकर काफी सक्रिय दिखे.

यह भी पढ़ें- Bihar School Closed: गर्मी और लू की वजह से पटना में स्कूल की टाइमिंग बदली, जानें क्या है नया शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आपके घर-मकानों की होगी गिनती, किस तारीख को अधिकारी दरवाजे पर देंगे दस्तक? जानें
बिहार: आपके घर-मकानों की होगी गिनती, किस तारीख को अधिकारी दरवाजे पर देंगे दस्तक? जानें
बिहार: CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का आया रिएक्शन, कर दी ये बड़ी मांग
बिहार: CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का आया रिएक्शन, कर दी ये बड़ी मांग
नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस मंत्रालय में होगा ऑफिस
नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस मंत्रालय में होगा ऑफिस
शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए
शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: Meher का खतरनाक वार! Mayra के दिल में Abhira के लिए भरा जहर | YRKKH
Iran US Israel War: ट्रंप की बारूदी सनक... खाड़ी देश चुकाएंगे कीमत! | Trump | Netanyahu
Chitra Tripathi: जंग के बीच Trump का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | US-Israel-Iran War
Iran US Israel War: 'अमेरिकी सैनिक आए तो वापस नहीं जाएंगे', ईरान की बड़ी चेतावनी | Trump | Netanyahu
Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
घरेलू मोर्चे पर घिरे, हॉर्मुज पर फंसे… ईरान की इन स्ट्रैटजी के आगे कैसे बेबस हुए ट्रंप
घरेलू मोर्चे पर घिरे, हॉर्मुज पर फंसे… ईरान की इन स्ट्रैटजी के आगे कैसे बेबस हुए ट्रंप
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
मुंबई रियल एस्टेट में सारा अली खान की बड़ी डील, 5 साल के लिए लीज पर दिया बंगला
मुंबई रियल एस्टेट में सारा अली खान की बड़ी डील, 5 साल के लिए लीज पर दिया बंगला
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
Embed widget