एक्सप्लोरर

Bihar News: बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह की हार की वजह बड़ी है! क्या सचमुच लग गई आचार्य की आह?

Sushil Kumar Singh: औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह की हार के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो का संबंध बीजेपी नेता से क्या है, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

BJP Candidate Sushil Kumar Singh Defeat: औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह आरजेडी उम्मीदवार अभय कुशवाहा से चुनाव हार गए हैं. उनकी हार के बाद मगध प्रमंडल में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियों में एक साधु औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह पर हिन्दुओं को बेचकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. यही नहीं साधु ने सांसद सुशील कुमार सिंह की नेतागीरी समाप्त होने का श्राप भी दिया था. लोगों का कहना है कि साधु का दिया गया श्राप सत्य हो गया है. 

स्वामी रंगानाथ आचार्य के श्राप की कहानी 

दरअसल बीते अक्टूबर महीने में स्वामी रंगानाथ आचार्य ने सासंद से कहा था कि तुमलोग हिन्दुओं को बेचकर राज्य कर रहे हो, नेतागीरी चली जाएगी, प्रजातंत्र है राज्यतंत्र नहीं है, अघोषित राज्यतंत्र तुमलोगों ने कर दिया है. तुमलोग कभी नीतीश के पास, कभी मोदी के पास, कब किधर मुंह फेरेगो, वैसे लोग हो, सुशील सिंह के हार के बाद जमकर यह वीडियो वायरल हो रहा है. सवाल ये है कि आखिर आचार्य ने श्राप क्यों दिया था.

बता दें कि बिहार के गया जिले के टिकारी प्रखंड कें रामेश्वर बाग में बीते साल नवंबर के माह में आयोजित दिव्य चातुर्मास व्रतानुष्ठान सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ चल रहा था. उस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बने मठ में उन पर हमला कर दिया, लेकिन कई शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. जिससे मठ के स्वामी प्रशासनिक सिस्टम से नाराज थे. इसके कुछ ही दिनों के बाद यानी 29 अक्टूबर 2023 को औरंगाबाद के बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह मठ के स्वामी रंगनाथाचार्या मुलाकात करने गए थे, लेकिन उनको मठ के स्वामी के आक्रोश का सामना करना पड़ा था.

वायरल वीडियों का अंश

मठ के स्वामी- आज किस लिए आए हो

सांसद- दर्शन के लिए

मठ के स्वामी- मर जाता तब, आपने क्या किया है बताइए

सांसद- हमने सारे अधिकारियों से बात की है.

मठ के स्वामी- सुनो हिन्दुओं को बेचकर राज्य कर रहे हो, तुम्हारा एसपी, डीएसपी और थानेदार काम किया है, हमारे ऊपर कातिलाना हमला हुआ। नेता बने हो, तुम्हारी नेतागीरी चली जाएगी. तुम आज क्यों आए मै चार महीने मैं परेशान रहा क्यों नहीं आए.

सांसद- हम नेता नहीं है स्वामी, आपसे मिलने आए हैं

मठ के स्वामी- आज क्यों आए हो, लोकप्रिय बनने के लिए. यह प्रजातंत्र है राज्यतंत्र नहीं है. अघोषित राज्यतंत्र तुमलोगों ने लाने का काम कर दिए हो. कभी तुम नीतीश के पास तो कभी मोदी के पास, कब किधर जाओऐ. तुमलोग हिन्दु के रक्षक नहीं हो. हिन्दुओं के तुम भक्षक हो.

सांसद- आप महात्मा है, हम आपसे बहस नहीं कर सकते हैं.

मठ के स्वामी- मेरे ऊपर आत्मघाती हमला हुआ. तुमलोगों ने क्या कार्रवाई की है, हम जानना चाहते हैं

सांसद- अच्छा महाराज हम सफाई नहीं दे रहे हैं महराज हम आपका दर्शन करने आए हैं.

मठ के स्वामी- मै महाराज नहीं, भिखमंगा हुूं.

औरंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह की हार के बाद वायरल वीडियो की खुब चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि एक साधु के श्राप के कारण औरंगाबाद लोकसभा सीट से सांसद सुशील कुमार सिंह हार तो गए, लेकिन साधु का श्राप देश में पूरे बीजेपी परिवार को भोगना पड़ रहा है. कम से कम पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला था, लेकिन इस बार नहीं मिल सका.

ये भी पढे़ें: Bihar News: 'समस्तीपुर के चहुंमुखी विकास और महिला सशक्तिकरण पर होगा जोर', देश की सबसे कम उम्र की MP को सुनिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget