एक्सप्लोरर

बिहार: रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद अब उनकी चिट्ठी पर शुरू हुई सियासत

भाई वीरेंद्र ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा लिखे पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अस्पताल के आईसीयू से कैसे पत्र लिख सकता है.

पटना: बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक गांव पानापुर शाहपुर में आज राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है, वहीं उनके निधन के दो दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र को लेकर अब बिहार में सियासत गर्म हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने रघुवंश के अस्पताल से लिखे पत्र पर ही सवाल उठा दिए हैं, जिसको लेकर बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने आरजेडी पर निशाना साधा है.

आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा लिखे पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से कैसे पत्र लिख सकता है. उन्होंने इसे एक साजिश बताया. इधर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने रघुवंश को साधु संत प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही रघुवंश प्रसाद सिंह से भेंट की थी. उस समय वे नीतीश सरकार और मोदी सरकार की आलोचना कर रहे थे जबकि लालू प्रसाद की प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा, मैं तो पहले ही कहा है कि यह पत्र एक साजिश है.

जेडीयू ने कही ये बात

इधर, जेडीयू के नेता और बिहार के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी अब समाजवादी नेता के निधन के बाद अमर्यादित टिप्पणी कर रही है. जिंदा रहने पर तो आरजेडी के नेता ने उनकी सुध नहीं ली. उन्होंने जब अपनी भावना एक पत्र के माध्यम से व्यक्त की, तो अब आरजेडी नेता उसी पर सवाल उठा रहे हैं. बीजेपी ने आरजेडी के नेताओं के बयान पर आरजेडी को अनपढ़ और गवारों की जमात तक करार दे दिया. बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि रघुवंश सिंह जब जिंदा थे तब तेजप्रताप यादव उन्हें लोटा भर पानी बताया और आज उनके जैसे विद्वान व्यक्ति की लेखनी पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि रविवार को रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया था. इससे पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा था जिसमें वैशाली गढ़ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को तिरंगा फहराने की मांग सहित कई अन्य मांगें रखी थी.

यह भी पढ़ें-

जल्द ही नए अवतार में नजर आएंगे बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान बिहार की जनता को आज मिलेगी राहत, 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
भीषण गर्मी से परेशान बिहार की जनता को आज मिलेगी राहत, 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? हैरान कर देगी दावेदारों की टॉप-5 लिस्ट
IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? हैरान कर देगी दावेदारों की टॉप-5 लिस्ट
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Assam Assembly Election: असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
Plutonium Vs Uranium: प्लूटोनियम या यूरेनियम... क्या है ज्यादा खतरनाक, 1KG में कितने बनेंगे परमाणु बम?
प्लूटोनियम या यूरेनियम... क्या है ज्यादा खतरनाक, 1KG में कितने बनेंगे परमाणु बम?
Extramarital Dating App: 40 लाख भारतीय इस एक्स्ट्रा मैरिटल ऐप पर, बेंगलुरु नंबर-1, जानें कहां है डिजिटल अफेयर का हब?
40 लाख भारतीय इस एक्स्ट्रा मैरिटल ऐप पर, बेंगलुरु नंबर-1, जानें कहां है डिजिटल अफेयर का हब?
Embed widget