एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'लाश नहीं, जिंदा लोगों की छाती से होकर गुजरेगी यात्रा', पूर्णिया में पप्पू यादव को गिरिराज सिंह का जवाब

Giriraj Singh: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पिछले दिनों गिरिराज सिंह के सीमांचल में यात्रा पर सवाल खड़ा किया था, अब केंद्रीय मंत्री ने उनके लाश से होकर गुजरने वाले बयान का जवाब दिया है.

Giriraj Singh Yatra: केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बीजेपी संगठन के दरकिनार के बावजूद हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर हैं. रविवार की रात यात्रा का कारवां अररिया पहुंचा. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से भागलपुर से निकली यात्रा के अररिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने इसका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. रात में सड़क के किनारे खड़े हजारों लोगों ने केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, ध्यान गुरु दीपांकर जी महाराज और स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह का अभिवादन किया.

अररिया पहुंची हिंदू स्वाभिमान यात्रा

हिंदू स्वाभिमान यात्रा का जत्था पूर्णिया से होकर अररिया का परिक्रमा कर आरएस स्थित मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल परिसर पहुंचा, जहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद रात में ही अररिया आरएस के ठाकुरबाड़ी परिसर में एक सभा हुई, जिसमे बांग्लादेशी घुसपैठ और उससे होने वाली समस्या और जनसंख्या असमानता के साथ सीमांचल के हिन्दुओं की एकजुटता की हुंकार भरी गई.

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने पूर्णिया सांसद का बिना नाम लिए उनके ललकार को स्वीकार करते हुए कहा कि हिंदू एकजुटता की उनकी यह यात्रा रुकने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा लाश पर नहीं बल्कि जिंदा लोगों के छाती से होकर गुजरने के लिए निकली है. दरअसल पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पिछले दिनों गिरिराज सिंह के सीमांचल में यात्रा पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि अगर अमन चैन की स्थिति बिगड़ी तो केंद्रीय मंत्री को उनके लाश से होकर गुजरना होगा.

पप्पू यादव के इस बयान का काट के रूप में इसे देखा जा रहा है. केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने हिंदुओं की एकजुटता पर बल दिया और कहा कि बटोगे तो बिखरोगे. उन्होंने लकड़ी और उनके गट्ठर का उदाहरण देते हुए हिन्दुओं को एकजुट होने की अपील की. साथ ही बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर अत्याचार की दुहाई देते हुए मजबूती के साथ एकजुट रहने का आह्वान किया.

वहीं ध्यान गुरु दीपांकरजी महाराज ने भी बढ़ती जनसंख्या के साथ बांग्लादेशी घुसपैठी को लेकर जनसंख्या असमानता के कारण हो रहे देश और समाज के नुकसान पर मजबूती से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी आज हमारे हक हकूक पर हकमारी कर रहा है. इसका प्रतिकार आवश्यक है.

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने क्या कहा?

मौके पर स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अररिया के रामपुर कोदरकट्टी में वहां के सजग जनप्रतिनिधि के कारण पहचान छिपाकर रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़ा गया था, जिस पर उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से ऐसे तत्वों को खोजकर उन्हें उनके मुल्क भेजने को कहा था. सांसद ने कहा कि आज सीमांचल में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिया अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं, जिसे सामने लाया जाना जरूरी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करती हूं', बिहार की नव नियुक्त ट्रांसजेंडर दारोगा ने PM से कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
बिहार में राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget