एक्सप्लोरर

Bihar Arrah Accident: बिहार के आरा में रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, विंध्याचल से लौट रहे थे सभी

Arrah News: घटना गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के बामपाली गांव के पास आरा-बक्सर फोर लेन पर हुई है. ये सभी लोग पटना के दानापुर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया.

Arrah Road Accident: बिहार के आरा में गुरुवार (22 अगस्त) की अल सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुल पर चढ़ते समय रेलिंग से कार (टीयूवी 300) की जबरदस्त टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया. घटना गजराज गंज ओपी थाना क्षेत्र के बामपाली गांव के पास आरा-बक्सर फोर लेन पर हुई है. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया. इसमें से पांच लोगों की मौत की पुष्टि थाना प्रभारी ने की है. वहीं तीन घायलों का इलाज चल रहा है.

विंध्याचल से लौट रहे थे पटना

बताया जा रहा है कि ये मरने वाले और घायल हुए लोग सभी एक ही परिवार के हैं. ये लोग विंध्याचल से लौट रहे थे. ये पटना के दानापुर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई और फिर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त हुई होगी. घटना के बाद अफरातफरी मच गई.

Bihar Arrah Accident: बिहार के आरा में रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, विंध्याचल से लौट रहे थे सभी

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

  • अर्पिता पाठक, उम्र 25 साल करीब, पिता- भूप नारायण पाठक
  • विपुल पाठक, उम्र 28 साल करीब, पिता- भूप नारायण पाठक
  • भूप नारायण पाठक, उम्र 56 साल करीब
  • रेणु देवी, उम्र 50 साल करीब, पति- भूप नारायण पाठक
  • हर्ष पाठक, उम्र 3 साल करीब, पिता- विपुल पाठक 

एक छोटी बच्ची और दो अन्य का चल रहा इलाज

वहीं इस घटना में घायल हुए लोगों के बारे में बताया जा रहा कि मृतक विपुल पाठक की पत्नी मधु गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा एक खुशी कुमारी और एक छोटी बच्ची घायल हुई है. इन सबका इलाज आरा सदर अस्पताल में हो रहा है. सभी शवों का यहीं पोस्टमार्टम कराया जाएगा. 

मौके पर गजराजगंज ओपी प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा खुद पहुंचे हैं. इस पूरे मामले को देख रहे हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांच लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी युवती, गांव वालों ने पीट-पीटकर ली युवक की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget