एक्सप्लोरर

बिहार की इन हस्तियों को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान, भोजपुर और मुजफफ्पुर भी सुर्खियों में आया

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की निर्मला देवी को पारंपरिक कढ़ाई के लिए यह सम्मान दिया जाएगा, जबकि भीम सिंह भवेश को पद्मश्री पुरस्कार मुसहर जातियों के लिए किए गए सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा.

Padma Shri Award 2025: देश में हर साल कई वरिष्ठ हस्तियों को देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस बार भी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा कर दी गई है. जिन नामों की घोषणा की गई है, उनमें बिहार के भी सात लोगों के नाम शामिल हैं. बिहार के भोजपुर जिले के समाजसेवी भीम सिंह भवेश और एक महिला मुजफ्फरपुर जिले की सुजनी कढ़ाई के लिए प्रख्यात निर्मला देवी हैं. इसके अलावा आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री, मेडिसिन के लिए हेमंत कुमार को पद्मश्री, प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज को पद्मश्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्मभूषण दिया जाएगा. 

निर्मला देवी को पारंपरिक कढ़ाई के लिए यह सम्मान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की निर्मला देवी को पारंपरिक कढ़ाई के लिए यह सम्मान दिया जाएगा. 1988 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भुसारा गांव की महिलाओं के एक समूह के साथ सुजनी कढ़ाई को पुनर्जीवित करना शुरू किया गया था. यह गैर-लाभकारी संस्था ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका का स्रोत प्रदान करने के लिए उनके साथ काम करती है. भुसारा गांव से जुड़ने वाली पहली महिलाओं में से एक निर्मला देवी हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर की सुजनी कढ़ाई को जीआई टैग भी मिला है. परंपरागत रूप से, महिलाएं नवजात शिशुओं को लपेटने के लिए साधारण कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़ों पर कढ़ाई करके कपड़ा बनाती थीं, लेकिन अब यह कढ़ाई कला जिले की 600 महिलाओं के लिए आजीविका और आत्मनिर्भरता का स्रोत है. निर्मला देवी को इस कढ़ाई के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं. कई जगहों पर इनकी कढ़ाई की प्रदशनी भी लगी है, जो देश भर में फेमस है. 

सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा पद्मश्री पुरस्कार

वहीं भीम सिंह भवेश को पद्मश्री पुरस्कार मुसहर जातियों के लिए किए गए सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा. भोजपुर में भीम सिंह भवेश जी ने अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगो के लिए बहुत काम किया है. मुसहर एक अत्यंत वंचित समुदाय है. भवेश ने इस समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर फोकस किया है. इन्होंने अब तक मुसहर जाति के आठ हजार बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया है और एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाया है.

इनके स्थापित पुस्तकालय के माध्यम से अब तक सवा सौ से अधिक बच्चे एनएमएमएस (राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति) का वजीफा पा रहे हैं. इनके प्रयास से करीब सौ अनाथ बच्चे-बच्चियों को परवरिश का लाभ मिल रहा है. ये बच्चों के डॉक्यूमेंट बनवाने और फॉर्म भरवाने में भी मदद करते हैं. इन्होंने सौ से ज्यादा मेडिकल कैंप लगवाए और कोरोना काल में भी लोगों की मदद की. प्रधानमंत्री मोदी ने "मन की बात" के 110 वें एपिसोड में बिहार के भोजपुर निवासी समाजसेवी और पत्रकार भीम सिंह भवेश की विशेष चर्चा की थी. उन्होंने मुसहर समुदाय के उत्थान में उनके प्रयासों की खुब सराहना की थी.

ये भी पढ़ेंः बिहार में इस योजना के तहत छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड्स खरीदना हुआ आसान, स्कूल ड्राप आउट दर में भी आई कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khan Sir News: 'देख क्या रहे हो गोली चलाओ', खान सर ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा, फिर थर्रा उठा पटना
'देख क्या रहे हो गोली चलाओ', खान सर ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा, फिर थर्रा उठा पटना
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हुई 6 लोगों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, ICU के डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में हुई 6 लोगों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, ICU के डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री…'
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री…'
Khan Sir Coaching Case Live: खान सर के खिलाफ पटना में केस दर्ज, अब पुलिस ने जारी की एडवायजरी, की बड़ी अपील
Live: खान सर के खिलाफ पटना में केस दर्ज, अब पुलिस ने जारी की एडवायजरी, की बड़ी अपील

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget