एक्सप्लोरर

Arwal Accident: अरवल में बारात जा रही कार नहर में पलटी, 4 की मौत, 3 लोग घायल

Arwal Car Accident: कार सवार लोग पटना जा रहे थे. गाड़ी के अंदर कुल सात लोग थे. घटना अरवल के सदर थाना क्षेत्र की है. घायलों का इलाज चल रहा है. ये सभी खतरे से बाहर हैं.

Arwal News: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश दुंना छपरा के पास अनियंत्रित होकर एक कार नहर में पलट गई. घटना गुरुवार (28 नवंबर) देर रात की है. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये सभी लोग खतरे से बाहर हैं. मृतकों में दूल्हे के मौसेरे बहन-बहनोई भी शामिल हैं.

औरंगाबाद के एक प्रशासनिक पदाधिकारी ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा जिसके अंदर से चीखने की आवाज आ रही थी. वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने सदर थाने को इसके बारे में बताया तब पुलिस पहुंची. इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

शादी में कार से पटना जा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी विरेंद्र महतो के बेटे रवि कुमार की शादी थी. कार से रिश्तेदार बारात में पटना जा रहे थे. इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र प्रसादी इंग्लिश दुंना छपरा के पास अनियंत्रित होकर कार नहर में पलट गई. कार में दूल्हे के मौसेरे बहनोई परमानंद अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ अपने 2 वर्ष के बच्चे को लेकर बारात में जा रहे थे. कार में सात लोग सवार थे. बताया गया कि मृतक बोधगया के रहने वाले थे.

इस घटना में कामता गांव के रहने वाले विद्यापति मेहता की पुत्री प्रियंका कुमारी की भी मौत हो गई है. वहीं उसकी मां बुरी तरह जख्मी है. वहीं मृतक परमानंद के रिश्ते में लगने वाले साले नवनीत कुमार और सविता देवी दोनों जख्मी हैं. दोनों कुर्था थाना क्षेत्र के बिथरा गांव के रहने वाले हैं.

घटना के बारे में जिले के डीएम कुमार गौरव ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के दो पर्यटन केंद्र का वैश्विक स्तर पर होगा विकास, जानें किन स्थलों को मिली केंद्र से मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
Bihar New CM Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई...'
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आपको दिक्कत नहीं होगी'

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget