एक्सप्लोरर

चुनाव तक बनेगा BJP का मुख्यमंत्री? RJD के दावे पर दिलीप जायसवाल का पलटवार, 'दूसरे के घर में…'

Bihar Politics: अमित शाह के दौरे से पहले हो रही सियासत पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा नहीं होनी है. यह तय है कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा.

Bihar Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सियासी गरमाहट बढ़ने लगी है. आरजेडी के दावे के बाद जुबानी जंग भी तेज होने लगी है. दरअसल, आरजेडी नेता शक्ति यादव ने दावा किया है कि बीजेपी ने बिहार में सत्ता हस्तांतरण की पूरी तैयारी कर ली है, इसलिए शाह बिहार आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव तक बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. इस पर अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया है.  

दिलीप जायसवाल ने शनिवार (29 मार्च, 2025) को कहा कि आरजेडी के पास और कोई काम नहीं है. उनकी कोशिश रहती है कि हमारे काम में बाधा उत्पन्न की जाए. बैठे-बैठे दूसरे के घर में कैसे विघ्न डाला जाए यही आरजेडी वाले सोचते हैं. आरजेडी वाले बेरोजगार हैं. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हमारे यहां क्या होने वाला है यह क्या आरजेडी तय करेगी? 

शाह के दौरे पर और क्या कुछ बोले जायसवाल?

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनावी साल में अमित शाह का यह बहुत महत्वपूर्ण दौरा है. आज (शनिवार) रात वह प्रदेश कार्यालय में विधायक-सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इसमें संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. इसके बाद सभी लोगों से सुझाव भी लिया जाएगा. इसके बाद शाह आज ही बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे जो पॉलिसी तय करती है.

दिलीप जायसवाल ने बताया कि रविवार को पटना में बापू सभागार में सहकारिता आंदोलन से जुड़े लोगों को अमित शाह संबोधित करेंगे. उसके बाद वहां से गोपालगंज जाएंगे. वहां पर बदलते हुए बिहार की चर्चा की विशाल रैली है जिसे वे संबोधित करेंगे. रविवार शाम को वे पटना में सीएम आवास पर प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे और इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

'सीट शेयरिंग को लेकर नहीं होगी चर्चा'

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान कहीं भी सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा नहीं होनी है. सीट शेयरिंग पर चर्चा तब होती है जब सभी सहयोगी दलों का राष्ट्रीय नेतृत्व बैठता है. यह तय कर दिया गया है कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगा. सभी 243 सीटें जीतना एनडीए का लक्ष्य है.

यह भी पढ़ेंं: Amit Shah Bihar Tour: अमित शाह के बिहार दौरे के पीछे ये है A टू Z कहानी, सामने आई एक-एक बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड
Bihar CM Nitish Kumar Live: 'वोट किसी को भी मिले, सीएम BJP का ही होगा', बिहार में नई सरकार की चर्चा के बीच बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Live: 'वोट किसी को भी मिले, सीएम BJP का ही होगा', बिहार में नई सरकार की चर्चा के बीच बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget