एक्सप्लोरर

Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कृष्णा अल्लावरु का बड़ा फैसला, जारी कर दी 6 नेताओं की ये लिस्ट

Bihar Assembly Election 2025: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के हस्ताक्षर से पत्र जारी हुआ है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को स्क्रीनिंग कमेटी संयोजक बनाया गया है.

Bihar Congress Screening Committee: बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है और प्रदेश में कांग्रेस खुद को मजबूत करने में लगी है. चुनाव से पहले अखिलेश प्रसाद सिंह को हटाकर राजेश कुमार को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. कृष्णा अल्लावरु को बिहार कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. प्रभारी बनने के बाद वे लगातार बैठक कर रहे हैं. पार्टी से जुड़े नेताओं से मिल रहे हैं. इस बीच कृष्णा अल्लावरु ने एक और बड़ा फैसला लिया है. बिहार कांग्रेस में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है. गुरुवार (27 मार्च, 2025) को इसकी जानकारी दी गई. जारी लिस्ट में पार्टी के छह नेताओं के नाम हैं.

राजेश कुमार समेत किसे क्या जिम्मेदारी मिली?

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के हस्ताक्षर से जारी पत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को स्क्रीनिंग कमेटी संयोजक बनाया गया है. शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, शहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है. कमेटी के सभी सदस्य अपने स्तर से जांच कर वस्तु स्थिति की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को देंगे. पार्टी को जिला एवं प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निर्णय लिया गया है.

उधर दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी की तैयारी कमजोर जिला और प्रखंड कमेटी बदलने की है. इसको लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में कृष्णा अल्लावरु और सह प्रभारियों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी. 

लगातार हो रही बैठक, कन्हैया कुमार कर रहे पदयात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस फुल एक्टिव मोड में नजर आ रही है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु बहुत सोच-समझकर निर्णय ले रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले साफ कहा था कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में जनाधार वाले व्यक्ति को ही तरजीह दी जाएगी. कांग्रेस मुख्यालय का चक्कर लगाने से कोई फायदा नहीं है. नेता लोगों के बीच जाकर काम करें. उधर दूसरी ओर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. यात्रा का नाम 'पलायन रोको, नौकरी दो' नाम रखा गया है. अब देखना होगा कि बिहार के चुनाव में युवा नेताओं के जोश से पार्टी को कितना फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: आज BJP से इस्तीफा देने जा रहे मनीष कश्यप, कहा- 'मुझे गिरफ्तारी देनी पड़ेगी', क्या है मामला?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर
बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर
Motihari News: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
मोतिहारी: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल! आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ, जानें गणित
मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल! आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ, जानें गणित
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
Holi 2026: होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
Embed widget