एक्सप्लोरर

Anand Mohan Released: बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन आखिरकार जेल से रिहा, सुबह 4 बजे मिली 'आजादी'

Anand Mohan Singh News: आज आनंद मोहन की दोपहर तक रिहाई होनी थी. अब अचानक यह बात सामने आई है कि सुबह चार बजे के आसपास ही आनंद मोहन को जेल से छोड़ दिया गया है.

पटना: पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन (Anand Mohan) की आज रिहाई हो गई. गुरुवार की अल सुबह उनकी रिहाई हुई है. चोरी-चुपके से की गई इस रिहाई की वजह सामने नहीं आई है. बुधवार (26 अप्रैल) तक यह जानकारी थी कि सहरसा जेल (Saharsa Jail) से आनंद मोहन की रिहाई गुरुवार दोपहर तक होनी है. कागजी प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई थी. गुरुवार की सुबह जब समर्थक जेल के बाहर पहुंचने लगे तब पता चला कि आनंद मोहन को सुबह में ही छोड़ दिया गया है.

आनंद मोहन अपने बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद की सगाई पर 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे. बुधवार को ही उन्होंने सरेंडर किया था. अब अचानक गुरुवार की सुबह उन्हें जेल से छोड़ दिया गया. इसको लेकर यह माना जा रहा है कि समर्थकों का जमावड़ा लगता, उनका स्वागत किया जाता, मीडियाकर्मी कई सवाल पूछते, इन सबसे से बचने के लिए ऐसा किया गया है. जेल से निकलने के बाद वह कहां गए इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है.

आनंद मोहन के स्वागत की थी पूरी तैयारी

पूर्व सांसद आनंद मोहन की जेल से अचानक सुबह में हुई रिहाई के बाद समर्थकों में मायूसी दिखी. सहरसा जेल के बाहर कुछ समर्थक सुबह ही पहुंच गए थे. उनसे एबीपी न्यूज़ ने बात की. समर्थकों का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि कुछ ऐसा हो जाएगा. आनंद मोहन को अचानक सुबह में ही छोड़ दिया जाएगा. यह भी बताया जा रहा है कि आनंद मोहन के स्वागत की भी तैयारी थी. अब अचानक जेल से छोड़ दिए जाने के बाद समर्थक यह नहीं कर पाए.

किस केस में आनंद मोहन ने सजा काटी?

  • 4 दिसंबर 1994 को छोटन शुक्ला की हत्या
  • आनंद मोहन की पार्टी के नेता थे छोटन शुक्ला
  • 5 दिसंबर 1994 को मुजफ्फरपुर में जोरदार हंगामा
  • आनंद मोहन की अगुवाई में प्रदर्शन
  • आनंद मोहन ने भीड़ को उकसाया
  • प्रदर्शन के दौरान कृष्णैया गोपालगंज लौट रहे थे
  • गुस्साई भीड़ का कृष्णैया की गाड़ी पर हमला
  • पहले पीटा गया, फिर गोली मारकर हत्या

जेडीयू प्रवक्ता ने क्या कहा?

आनंद मोहन की रिहाई पर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह सब कानूनी प्रक्रिया है. हम लोग न्यायालय के फैसले का, कानून का सम्मान करते हैं. इसको कुछ लोग बेवजह राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं ताकि उनका लाभ हो सके. आनंद मोहन का आचरण जेल के अंदर अच्छा रहा है. इस मसले पर विशेष टिप्पणी करना उचित नहीं है.

जेल मैनुअल में किया गया था बदलाव

बता दें कि जेल मैनुअल में संशोधन करने के बाद बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन समेत 27 कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया था. विधि विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया था. आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या मामले में सजा पूरी कर चुके हैं. करीब 15 साल जेल में रहे. बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद की सगाई के लिए पैरोल पर जेल से आए थे. 26 अप्रैल को सहरसा जेल में सरेंडर किया. आज गुरुवार की सुबह रिहाई हो गई.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Singh News: 'आनंद मोहन कोई…', रिहाई से पहले बोले पूर्व CM जीतन राम मांझी, चिराग पासवान पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Gopalganj Bridge Collapsed: बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
'कहीं न कहीं जहरीली शराब का निर्माण...', चिराग पासवान ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग
'कहीं न कहीं जहरीली शराब का निर्माण...', चिराग पासवान ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget